31 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमदेश दुनियालुक आउट सर्कुलर के बाद सिसोदिया पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का...

लुक आउट सर्कुलर के बाद सिसोदिया पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस 

Google News Follow

Related

दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद धन शोधन का केस दर्ज किया गया है। मालूम हो कि सीबीआई ने दिल्ली में हुए शराब घोटाले में अब ईडी को इससे जुड़े दस्तावेज सौंपा है जिसके बाद उनपर धन शोधन से जुड़े मामले का केस जाएगा।

 गौरतलब है कि शनिवार को सिसोदिया ने कहा था कि उसे एक दो तीन में गिरफ्तार किया जा सकता है। आम आदमी पार्टी इस मामले को दिल्ली के स्कूलों में हुए बदलाव से जोड़ रही है। उसका कहना कि सिसोदिया ने दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम किया है जिसकी वजह से आप पार्टी लोकप्रियता में इजाफा हुए हैं। जिससे बीजेपी डर गई है और सिसोदिया को झूठे मामले में फंसाने की कोशिश कर रही है।
बता दें कि दिल्ली के स्कूलों से संबंधित एक रिपोर्ट अमेरिका का न्यूज़ पेपर न्यूयार्क टाइम्स ने छापा था।  जिसपर बीजेपी का कहना है कि आप ने पैसे देकर यह खबर छपवाई है। इस मामले में शुक्रवार को सीबीआई ने सिसोदिया से जुड़े 31 स्थानों पर छापेमारी की। वहीं सिसोदिया के घर पर 14 घंटे सीबीआई रही जहां से कई दस्तावेज और अन्य सामान उठाकर ले गए। सीबीआई ने सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। शनिवार को इस मामले से जुड़े तीन लोगों से सीबीआई ने पूछताछ की। जबकि सीबीआई ने सिसोदिया के खिलाफ आउट लुक जारी किया है।
ये भी पढ़ें     

 

आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाला हवाला एजेंट दिल्ली से गिरफ्तार

क्या सच में सिसोदिया की होगी गिरफ्तारी?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें