मैच के बाद शिन्हुआ के हवाले से लोरेंजो ने कहा, “पहले हाफ में, हम और बड़ा फायदा बना सकते थे। हम फिनिशिंग में पीछे रह गए। उनके खिलाड़ी अक्सर पजेशन में बहुत ज्यादा सावधान रहते थे और अच्छे मूव्स को गोल में बदलने में नाकाम रहे। कोई भी मूव्स को पूरा नहीं कर पा रहा था।”
स्टेडियम में 80,000 से ज्यादा दर्शक थे। अधिकांश फैंस कोलंबिया की जर्सी में अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे थे।
लोरेंजो ने मैदान में फैंस के जोशीले समर्थन की तारीफ करते हुए कहा कि इस मौके ने उनकी टीम के कुछ सदस्यों पर ज्यादा दबाव भी डाला होगा। मुझे लगता है कि यह पहले मैच के भावनात्मक बोझ और पसंदीदा होने की जिम्मेदारी से जुड़ा था।
कोलंबिया का अगला मैच मंगलवार को ग्वाडलहारा में डीआर कांगो के खिलाफ होगा। कोलंबिया इस मैच को जीतकर नॉकआउट स्टेज के करीब पहुंचना चाहेगा। हालांकि, कोलंबिया डीआर कांगो को हल्के में नहीं लेगी। कांगो ने अपने पहले मैच में ही पुर्तगाल को 1-1 की बराबरी पर रोका है।
‘छात्रों की गूंज’ अभियान के जरिए राहुल गांधी ने छात्रों से मांगे सुझाव!
