27.9 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियागडकरी ने खोला राज,क्यों चलवाया ससुर के घर पर बुलडोजर?

गडकरी ने खोला राज,क्यों चलवाया ससुर के घर पर बुलडोजर?

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। Delhi-Mumbai Expressway का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया। उन्होंने यहां पर निर्माण को लेकर ताजा जानकारी भी ली। अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने लंबे कार्यकाल के अनुभव भी वहां पर मौजूद अभियंताओं और पत्रकारों के साथ साझा किए। एक घटना का जिक्र करते हुए नितिन गडकरी ने बताया- ‘जब मेरी नई-नई शादी हुई थी तो मेरे ससुर का घर सड़क के बीचोंबीच आ रहा था। जाहिर है यह बड़ी समस्या थी। लोगों को आवागमन सुलभ नहीं हो रहा था। ऐसे में इससे निजात पाना नितांत आवश्यक था।’

नितिन गडकरी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि पूरा मामला रामटेक का है और वह सड़क के बीच में घर की मौजूदगी के चलते धर्म संकट में पड़ गए थे। बावजूद इसके नितिन गडकरी ने अपना धर्म निभाते हुए पत्नी को बिना बताए ससुर के घर पर बुलडोजर चलवा दिया और सड़क बना दी। इसके बाद आम जनता का आवागमन सुलभ हो गया। पने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस के निर्माण की लागत 95 हजार करोड़  रुपये के आस पास आने वाली है।  एक्सप्रेस वे की खूबियों की जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि 21 किलोमीटर सिक्स लैंड ग्रीन फील्ड मार्ग जेवर एयरपोर्ट के लिए भी बनाया जा रहा है। हरियाणा में 6 जगहों पर सड़क किनारे लोगों को जन सुविधाएं मिलेगी। यह भी कहा कि इसके लिए स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,286फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें