24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियावीर सावरकर की दो पुस्तकों पर गोवा सरकार का बड़ा निर्णय, फिर...

वीर सावरकर की दो पुस्तकों पर गोवा सरकार का बड़ा निर्णय, फिर छपेगी 

Google News Follow

गोवा सरकार ने वीर सावरकर के दो किताबों को फिर से छापने का ऐलान किया है। गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि इन दोनों पुस्तकों को छापने के बाद उन्हें सभी पुस्तकालयों में प्रसारित किया जाएगा। जिन दो पुस्तकों को सरकार ने छापने का निर्णय लिया है। इनमें है 1957 चे स्वातंत्र्य समर और गोमांतक शामिल है।

सीएम प्रमोद सावंत ने पणजी में रविवार को कुमाऊं साहित्य महोत्सव के समापन में शामिल हुए। महोत्सव के दूसरे दिन विक्रम सम्पत की विनायक दामोदर सावरकर पर लिखित पुस्तक के विमोचन अवसर पर उन्होंने कहा कि विनायक दामोदर सावरकर एक गुमनाम नायक थे। वीर सावरकर ने अंग्रेजों के साथ लड़ाई लड़ी इतना नहीं, उन्हें क्रूर सजा तक दी गई। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद उनके खिलाफ केवल झूठ और नफ़रत फ़ैलाने के अलावा कुछ नहीं किया गया। यह सब आजादी के बाद एक वर्ग ने किया। जिसकी वजह भारतीय वीर सावरकर के गौरवशाली कार्यों को स्वीकार करने में असफल रहे।
सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि भारत जो इतिहास थोपा गया है। सही मायने में कहा जाए तो वह पश्चिम का फैलाया दुष्प्रचार है। उन्होंने कहा कि घटनाओं को राय से प्रेरित होने के बजाय तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि इतिहास को तथ्य आधारित होना चाहिए, न की किसी के राय पर। उन्होंने कहा कि अनुभव समझ के अनुसार लोगों की अपनी व्याख्या हो सकती है। सीएम ने इस दौरान यह भी कहा कि इतिहास का स्वतंत्र प्रस्तुतीकरण होना चाहिए  जो अतीत में हुए हैं।
उन्होंने कहा कि हम पर थोपा गया गया इतिहास पश्चिम का दुष्प्रचार है। वे हमारे बारे में क्या सोचते यह उसी आधारित है. उन्होंने कहा कि वे सोचते हैं कि हम सपेरों की भूमि हैं। वे यह भी सोचे कि  हम गरीब हैं , इसलिए उन्होंने हम पर आक्रमण किये।        
ये भी पढ़ें 

 

राउत की बढ़ी मुश्किलें, सोमैया की पत्नी दर्ज कराएंगी मानहानि का केस  

पंडितों  पर हमला कश्मीर की आत्मा पर सीधा हमला है : फारूक अब्दुल्ला​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें