30 C
Mumbai
Monday, May 18, 2026
होमदेश दुनियादो दिन गिरावट बाद सोना चमका, चांदी भी 10 हजार रुपये उछली!

दो दिन गिरावट बाद सोना चमका, चांदी भी 10 हजार रुपये उछली!

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 10,269 रुपए बढ़कर 2,34,814 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,24,545 रुपए प्रति किलो था।

Google News Follow

Related

सोने-चांदी की कीमत में बुधवार को तेजी देखी गई, जिससे 24 कैरेट सोने का दाम 1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.34 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,785 रुपए बढ़कर 1,46,205 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,40,420 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने का दाम 1,28,625 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,33,924 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,05,315 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,09,654 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। चांदी का दाम 10,269 रुपए बढ़कर 2,34,814 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,24,545 रुपए प्रति किलो था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। कॉमेक्स पर खबर लिखे जाने तक सोने का दाम 3.47 प्रतिशत बढ़कर 4,591 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.86 प्रतिशत बढ़कर 72.98 डॉलर प्रति औंस पर था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी देखी गई, जिसकी वजह अमेरिका और ईरान का वापस से बातचीत की टेबल पर लौटना है। हालांकि, होर्मुज जलडमरूमध्य के दोबारा खुलने को लेकर स्पष्टता की कमी से जोखिम बरकरार हैं, और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की आशंका बनी हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा उछाल एक राहत रैली और शॉर्ट कवरिंग जैसा लगता है, न कि कोई नया तेजी का संकेत। जब तक भू-राजनीतिक अनिश्चितता और मुद्रास्फीति संबंधी चिंताएं बनी रहेंगी, सोने में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। निकट भविष्य में सोने की कीमत 1,35,000 रुपए से 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें-

ईरान ने पाकिस्तान जा रहे जहाज को होर्मुज पार करने से रोका

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,437फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें