29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाकर्नाटक में हलाल विवाद बढ़ा, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कही यह...

कर्नाटक में हलाल विवाद बढ़ा, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कही यह बात

Google News Follow
हिजाब विवाद के बाद अब कर्नाटक में हलाल विवाद गहराता जा रहा है। केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने भी इस संबंध में अपनी बात कही है। भाजपा का कहना है कि मुसलमान हलाल मीट खाएं लेकिन हिन्दुओं पर न इसे नहीं थोपा जाए। उन्हें  इससे आजादी मिलनी चाहिए कि वह क्या खाएंगे, क्या नहीं।
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि मुस्लिमों को हलाल मांस खाने की मनाही नहीं है, लेकिन, हिन्दुओं पर इसे नहीं थोपा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ समाज के लोग हलाल मीट का उपयोग करते है,लेकिन हिन्दुओं को इसे नहीं खान की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल कोर्ट में है। इस मसले पर जनता की भी राय ली जानी चाहिए।

वहीं, कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने कहा कि, मुसलमानों को हलाल मांस खाना है तो खाएं  लेकिन हिन्दुओं को आजादी दें कि वह क्या खाएं, क्या नहीं, यह उनका अधिकार है। उनको  फ़ोर्स नहीं किया जाना चाहिए। इतना ही नहीं ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री ने कहा कि हलाल एक ऐसी धारणा बनाया गया है जिसे कुछ लोगों ने बनाया है। विशेषकर कुछ पार्टियों ने, उन्होंने कहा कि इसकी वजह से ही कर्नाटक के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए  हलाल मीट को किसी दूसरे वर्ग पर थोपा नहीं जाना चाहिए। इधर, कांग्रेस नेता व कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा है कि कांग्रेस 2023 तक राज्य में सत्ता में वापसी करेगी और बेंगलुरु को भारत के सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में विकसित करेगी।
 ये भी पढ़ें 

 

Ukraine crisis: शांति प्रयासों की US सांसद ने कि PM मोदी की सराहना

Goa: मत्रिमंडल विस्तार, CM सावंत संभालेंगे गृह और वित्त विभाग

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें