28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाभारत में OMICRON की इंट्री, कर्नाटक में मिले दो मरीज  

भारत में OMICRON की इंट्री, कर्नाटक में मिले दो मरीज  

दुनिया भर में 373 लोग संक्रमित 

Google News Follow
भारत में भी ओमीक्रॉन वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। कर्नाटक में ओमीक्रॉन के दो मरीज मिलने हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि दोनों मरीज दक्षिण अफ़्रिका से आये थे। इस संबंध में जॉइंट हेल्थ सेकेटरी लव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि इन मरीजों की पुष्टि जीनोम सीक्वेंसिंग के जरिए हुई है।
लव अग्रवाल ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से आये दोनों मरीजों में से एक की उम्र 64 साल है, जबकि दूसरे मरीज की 46 साल है। जॉइंट हेल्थ सेकेटरी अग्रवाल के अनुसार दोनों मरीज कर्नाटक के ही रहने वाले हैं और दोनों मरीज साउथ अफ्रीका में पाया गया घातक वेरिएंट ओमीक्रॉन से संक्रमित पाए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मरीजों को एकांतवास में भेज दिया गया है। हालांकि अभी इन मरीजों में ओमीक्रॉन के मामूली लक्षण देखे गए हैं।

लव अग्रवाल ने बताया कि इन मरीजों के सम्पर्क में आये सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और इनकी जांच भी की जा रही है। जॉइंट हेल्थ सेक्रेटरी अग्रवाल ने बताया कि अब तक 29 देशों में ओमीक्रॉन से लगभग 373 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें अमेरिका, इजरायल, जापान जैसे देश शामिल हैं।
बता दें कि इस वेरिएंट के मिलने के बाद से की दुनिया भर में दहशत का माहौल है। हालांकि, सभी देश अपने यहां सभी तरह की पाबंदियां लगा रखे हैं। बावजूद इसके ओमीक्रॉन के मरीज मिलना चिंता का विषय है। भारत भी कई देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की गहन जांच के अलावा एकांतवास में रहने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें

अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी से अलर्ट  

केशव मौर्य का विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब, ”मथुरा की तैयारी” चुनावी मुद्दा नहीं, पर….  

कोरोना नियमों को लेकर केंद्र और महाराष्ट्र सरकार आमने-सामने   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें