24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियापहली बार स्वतंत्रता दिवस पर भारत में बनी तोप से दी गई...

पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर भारत में बनी तोप से दी गई तिरंगे को सलामी  

पीएम मोदी ने इसकी खुद दी जानकारी

Google News Follow

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों के सामने पांच प्रण रखे। इसके साथ ही भारत को आत्मनिर्भर बनाने में देशवासियों के सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि पचहत्तर साल से हमारे कण जिस आवाज को सुनने के लिए तरस रहे थे। आज वह सपना पूरा हो गया। दरअसल स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर आज स्वदेशी तोप से तिरंगे को सलामी दी गई। इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने दी। इस दौरान पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर जोर दिया।

उन्होंने  देशवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत, हर नागरिक, हर समाज, हर सरकार , हर इकाई का दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह कोई सरकारी अजेंडा नहीं है। यह हर समाज का एक आंदोलन है, जिसे पूरा करने के लिए सभी की भागीदारी जरुरी है।  पीएम मोदी ने इस दौरान मेड इन इंडिया तोप से तिरंगे को दी गई सलामी का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि 75 सालों से यह आवाज सुनने के लिए हमारे कान तरस गए थे। उन्होंने कहा कि 75 साल बाद लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज को भारत में निर्मित तोप से सलामी दी गई।

पीएम मोदी ने देशवासियों के सामने पांच प्रण रखते हुए 25 साल का खाका भी खींचा। उन्होंने देशवासियों को लाल किले से संबोधित करते हुए कई क्षेत्रों में काम करने की जरूरत बताई। साथ ही उन्होंने देश के सामने पांच प्रण भी रखे, जिसमें  विकसित भारत, गुलामी का अंश कहीं नहीं होना,अपने विरासत पर गर्व करना, हर नागरिकों का अपना कर्तव्य निभाना और एकता और एकजुटता से रहने की बात कही। इस दौरान पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया की बात के साथ नारी सशक्तिकरण पर भी जोर दिया।

ये भी पढ़ें 

PM मोदी ने लाल किले से परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों पर बोला हमला  

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर ​​खुफिया एजेंसियों ने जारी किया हाई अलर्ट

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें