27.9 C
Mumbai
Monday, April 13, 2026
होमक्राईमनामा16,000 विदेशी नागरिकों निर्वासित करेगा भारत, नशा तस्करी में शामिल होने का...

16,000 विदेशी नागरिकों निर्वासित करेगा भारत, नशा तस्करी में शामिल होने का आरोप!

Google News Follow

Related

भारत सरकार नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करने जा रही है। गृह मंत्रालय (MHA) जल्द ही देशभर में पकड़े गए करीब 16,000 विदेशी नागरिकों को निर्वासित करने की तैयारी में है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इन सभी पर नशा तस्करी और इसके परिवहन में शामिल होने का आरोप है।

यह कदम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की रिपोर्ट के आधार पर उठाया जा रहा है, जिसमें इन विदेशी नागरिकों की संलिप्तता दर्ज की गई है। फिलहाल ये आरोपी अलग-अलग राज्यों में बने डिटेंशन सेंटरों में बंद हैं।

सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की सूची गृह मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों को पहले ही सौंप दी गई है। निर्वासन की प्रक्रिया नए आव्रजन कानून के तहत पूरी की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई भारत में ड्रग्स नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगी।

यह भी पढ़ें:

आयात-निर्यात में ‘प्रोविजनल असेसमेंट’ के नियम आसान, CBIC ने जारी किए नए प्रावधान!

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता फिर शुरू, भारत पर 50% टैरिफ के बाद पहली बैठक !

हैंडशेक विवाद: ICC ने ठुकराई पाकिस्तान की मांग, नहीं हटाए जाएंगे एंडी पाइक्रोफ्ट !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,204फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें