26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय टीम बहुत तगड़ी, टक्कर के लिए पाक को अच्छा खेलना पड़ेगा:...

भारतीय टीम बहुत तगड़ी, टक्कर के लिए पाक को अच्छा खेलना पड़ेगा: सौरव गांगुली! 

सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लिया है। यह अच्छा फैसला है। खेल और राजनीति को हमेशा अलग रखना चाहिए।"

Google News Follow

Related

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 में 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होने वाले मैच में न खेलने के फैसले को वापस ले लिया है। पीसीबी के इस फैसले के साथ ही 15 फरवरी को एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इसे अच्छा फैसला बताया है।

सौरव गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का फैसला लिया है। यह अच्छा फैसला है। खेल और राजनीति को हमेशा अलग रखना चाहिए।”

गांगुली ने कहा, “भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा अच्छा मुकाबला होता है। अगला मैच भी अच्छा होगा। भारतीय टीम बहुत अच्छी है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान भारतीय टीम को टक्कर नहीं दे सकी है। इसलिए पाकिस्तान को अच्छा खेलना पड़ेगा।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईसीसी की मध्यस्थता में हुए इस फैसले का स्वागत किया है।

राजीव शुक्ला ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से सबसे आगे लाने के लिए आईसीसी को बहुत-बहुत बधाई। यह आईसीसी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इसलिए मैं आईसीसी को यह पहल करने और पाकिस्तान को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आखिरकार कोलंबो में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने का फैसला किया। टी20 विश्व कप 2026 अब सफलता हासिल करेगा।

बता दें कि भारत में सुरक्षा का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने विश्व कप के मैच खेलने से इनकार किया था और विश्व कप से बाहर होने का फैसला किया था। आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को जगह दी थी। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का साथ देते हुए भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार किया था।

रविवार को, दो सदस्यों वाले आईसीसी के प्रतिनिधिमंडल ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम से मुलाकात की।

इस बैठक में बांग्लादेश पर किसी भी तरह का एक्शन नहीं लेने का निर्णय किया गया और 2031 से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी देने पर सहमति बनी। इसके बाद पाकिस्तान सरकार ने विश्व कप में भारत के मैच के बहिष्कार वाला फैसला वापस ले लिया।
यह भी पढ़ें- 

अजित पवार के निधन मामले में उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए : अमोल मिटकरी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,201फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें