28 C
Mumbai
Tuesday, March 31, 2026
होमदेश दुनियाभारतीय महिला ने साड़ी पहनकर यूके मैराथन में लिया हिस्सा

भारतीय महिला ने साड़ी पहनकर यूके मैराथन में लिया हिस्सा

मधुस्मिता ने 4 घंटे 50 मिनट में मैराथन दौड़ पूरी की।

Google News Follow

Related

हम भारतीय दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हों, अपना जलवा दिखाने में पीछे नहीं हटते। इसी क्रम में ब्रिटेन में रहने वाली एक भारतीय महिला ने भी कुछ ऐसा किया कि लोग उनकी तारीफ़ करने लगे। दरअसल भारतीय मूल की उड़िया महिला ने संबलपुरी साड़ी पहनकर एक मैराथन में दौड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। महिला का नाम मधुस्मिता जेना दास है। मधुस्मिता ने इस रेस के दौरान सुंदर लाल साड़ी और नारंगी स्नीकर्स पहने थे। मैनचेस्टर में रविवार को 42.5 किमी की मैराथन को मधुस्मिता ने 4 घंटे 50 मिनट में पूरा किया। यह UK की दूसरी सबसे बड़ी मैराथन है। महिला की साड़ी पहनकर दौड़ लगाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इनकी उम्र 41 साल है।

मधुस्मिता दुनिया भर में कई मैराथन और अल्ट्रा-मैराथन दौड़ चुकी हैं। वहीं लोग विदेशों में अपनी संस्कृति को इस तरह प्रदर्शित करना खूब पसंद कर रहे हैं। अपनी नवीनतम उपलब्धि के साथ, जेना ने यूके में ओडिया समुदाय को गौरवान्वित किया है। कई लोगों ने यह भी देखा कि कैसे साड़ी पहनकर दौड़ना हमेशा एक मुश्किल काम होता है। लेकिन मधुस्मीता ने साड़ी में भी कमाल कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक ट्विटर यूजर ने मैराथन की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें मधुस्मिता अन्य प्रतिभागियों के साथ मैराथन में दौड़ लगाती देखी जा सकती हैं।

मधुस्मिता को पिछले साल यूके सम्मेलन के ओडिशा सोसाइटी में खेल उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया था। वह हमेशा अपने नए करतबों से सबको प्रेरित करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने साड़ी में दौड़ लगाकर एक अलग ही इतिहास रच दिया है। यूके के पूरे ओडिया समुदाय को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।’ मधुस्मिता के पति सचिन दास मिस्र में काम करते हैं। उनके पिता नीरेंद्र मोहन जेना और दो बेटे उनकी इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

ये भी देखें 

ट्विटर को लेकर एलन मस्क का बड़ा एलान, आज से हटा दिए जाएंगे ब्लू टिक

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,938फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें