30.9 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमक्राईमनामादेवास में सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर...

देवास में सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच, नियमों का उल्लंघन करने पर एक सील!

प्रशासन की तरफ से पहले ही इस बात का आदेश जारी किया जा चुका है कि किसी भी फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे नहीं रखा जाए।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश के देवास में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग के बाद जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रशासन की ओर से जिलेभर में संचालित हो रहे सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया कि कहीं पर निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे तो नहीं रखे गए हैं। यह कार्रवाई जिला कलेक्टर की कार्रवाई के निर्देश पर की जा रही है।

प्रशासन की तरफ से पहले ही इस बात का आदेश जारी किया जा चुका है कि किसी भी फैक्ट्री में निर्धारित सीमा से अधिक पटाखे नहीं रखा जाए। जांच के दौरान अगर कोई भी फैक्ट्री संचालक नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जा रहा है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की तरफ से इसी कड़ी में एक फैक्ट्री को सील भी कर दिया गया है, क्योंकि यहां पर निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में पटाखे रखे गए थे। इस वजह से वहां पर किसी भी अप्रिय घटना के होने की आशंका थी। इसी को देखते हुए यह कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, जिला प्रशासन की ओर से सभी दुकानदारों और पटाखा संचालकों के लाइसेंस सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

इस दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं कोई दस्तावेज नियमों के विरुद्ध तो नहीं बनाए गए हैं। प्रशासन की तरफ से स्पष्ट किया जा चुका है कि अगर किसी के पास कोई दस्तावेज फर्जी या नियमों के विरुद्ध जाकर बनाए हुए पाए गए, तो उसके खिलाफ फौरन कार्रवाई की जाए।

तहसीलदार पूजा भाटी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर यह पूरी कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत सभी फैक्ट्री के दस्तावेज की जांच की जा रही है।

इसके अलावा, हम लोग सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रहे हैं, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोका जा सके, क्योंकि आमतौर पर नियमों की अवहेलना की वजह से कई तरह की अप्रिय स्थिति देखने को मिलती है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- 

जनगणना-2027: गुजरात में स्व-गणना शुरू, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने खुद भरा फॉर्म!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें