30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्‍मीर: खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 4 जवान शहीद; 2 घायल!

जम्मू-कश्‍मीर: खाई में गिरी सेना की गाड़ी, 4 जवान शहीद; 2 घायल!

घायलों को तुरंत बांदीपोरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दो जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया।

Google News Follow
जम्‍मू कश्‍मीर के बंदीपोरा में सड़क दुर्घटना में सेना की गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए और 2 जवान घायल हुए हैं| घायल जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों के उपचार के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। अधिकारी ने बताया कि एसके पायीन के पास बांदीपोरा-श्रीनगर रोड पर सेना का एक वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

घायलों को तुरंत बांदीपोरा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 4 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल 2 जवानों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया।

इसके पहले भी जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बलनोई सेक्टर में 24 दिसंबर, 2024 को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था। हादसे में सेना का एक वाहन 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। ये हादसा पुंछ सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान हुआ था। इस हादसे में पांच सैनिकों की मौत हो गई थी।

ठीक चार दिन पहले, यानी 31 दिसंबर, 2024 को भी पुंछ जिले के मेंढर में एलओसी के पास बलनोई इलाके में सेना का वाहन हादसे का शिकार हुआ था। ये हादसा शाम छह बजे हुआ था, जब सेना का वाहन कई जवानों को लिए ऑपरेशनल ड्यूटी पर जा रहा था। रास्ते में ही हादसा हुआ और सेना का वाहन करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में भी पांच जवानों की मौत हो गई तो वहीं पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें-

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025: भाजपा ने जारी की 29 उम्मीदवारों की पहली सूची!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें