28 C
Mumbai
Wednesday, August 19, 2026
होमदेश दुनियाजापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला,हमलावर गिरफ्तार 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला,हमलावर गिरफ्तार 

Google News Follow

Related

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शिंजो आबे एक कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। पब्लिक प्रसारक एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, बताया गया की पश्चिमी जापान के नारा में शिंजो आबे चुनाव प्रचार  कर रहे थे जहां हमलावर ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर को गिरफ्तार कर है।

जापान टाइम्स ने बताया कि 67 वर्षीय आबे स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:30 बजे नारा की एक सड़क पर चुनाव प्रचार में भाषण दे रहे थे। तभी  पीछे एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर बन्दूक से हमला कर दिया। उनके सीने में गोली लगी है। स्थानीय अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि आबे को गोली लगने के बाद से खून बह रहा था और वह कार्डियक अरेस्ट में चला गया।

वहीं पीएम मोदी ने इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया ‘मेरे प्रिय दोस्त आबे शिंजे पर हुए हमले से दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके, परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।’ जबकि जापान के प्रधानमंत्री फुमियो  किशिदा ने इस घटना को बर्बर बताते हुए दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि इसे किसी हालत में सहन नहीं किया जा सकता है। शिंजो आबे को  बचाने के लिए डॉक्टर हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

 ये भी पढ़ें 

एलओसी के समीप बारूदी सुरंग विस्फोट​, सेना का पोर्टर घायल​

परिणय सूत्र में बंधें पीएम भगवंत मान, डॉ.गुरप्रीत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,668फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
328,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें