28.3 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमक्राईमनामाखालिस्तानी आतंकवादी निज्जर का घर होगा जब्त, चिपकाया गया नोटिस       ...

खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर का घर होगा जब्त, चिपकाया गया नोटिस        

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) की अदालत ने निज्जर के घर को जब्त करने का आदेश दिया है। जिसके आधार पर उसके घर जब्ती का नोटिस लगाया गया है। 

Google News Follow

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के पंजाब स्थित घर को जब्त करने की कार्रवाई तेज हो गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) की अदालत ने निज्जर के घर को जब्त करने का आदेश दिया है। जिसके आधार पर उसके घर जब्ती का नोटिस लगाया गया है। बता दें कि निज्जर की हत्या के बाद कनाडा सरकार ने आरोप लगाया है कि इसके पीछे भारत का हाथ है। अभी दोनों देशों में इस  मुद्दे को लेकर तनाव बना हुआ है दोनों देशों एक दूसरे के  राजनियकों को देश छोड़ने का आदेश दिया है।

 कनाडा ने लगाया था गंभीर आरोप: गौरतलब है कि, पिछले दिनों कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने दावा किया था खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर  की हत्या में भारत का हाथ है। जिसका भारत ने कड़े शब्दों में  निंदा की है। भारत का कहना है कि वह एक लोकतांत्रिक देश है और वह कानून में विश्वास करता है। हालांकि, दोनों देशों का रिश्ता बेहद ही खराब अवस्था में पहुँच गया है। कनाडा ने भारत के एक अधिकारी को देश छोडने को कहा था, जिसका भारत ने जवाब देते हुए कनाडा एक भी एक अधिकारी देश छोड़ने को कहा था।

निज्जर परिवार को अपना पक्ष रखने का मिला मौक़ा:  भारत ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के परिवार पर शिकंजा कसना  शुरू कर दिया है। मोहाली में एनआईए की अदालत के आदेश पर जालंधर जिले के भारसिंघपुरा के गांव  में स्थित खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के घर पर जब्ती का नोटिस चिपका दिया है। नोटिस में कहा गया है कि एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की अचल सम्पत्ति को जब्त करने की याचिका दायर की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है की खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के रिश्तेदार या परिवार के लोग अदालत में 11 अक्टूबर को अपना पक्ष रख सकते हैं।

 गुरपतवंत सिंह पन्नू की सम्पत्ति जब्त: वहीं, प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू  की पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ सम्पत्ति को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई एनआईए ने की। जिसमें अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित  पैतृक गाँव खानकोट में 46 कनाल कृषि सम्पति और चंडीगढ़  के सेक्टर 15 में सी स्थित उसका मकान जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही इन संपत्तियों पर पन्नू को अधिकार नहीं हो बल्कि अब यह प्रॉपर्टी भारत सरकार की हो गई।
ये भी पढ़ें  

 

PM मोदी ने भगवान शिव को समर्पित इंटरनेशनल स्टेडियम का किया शिलान्यास        

जयराम के दावे पर सवाल! तो क्या 2024 में सत्ता बदलने पर नई संसद में नहीं होगी कार्यवाही?   

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को सुनाया खरी खरी, कहा POK छोडो   

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें