24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाजानिये Facebook की मेटा टीम ने कैसे बचाई मध्य प्रदेश की लड़की...

जानिये Facebook की मेटा टीम ने कैसे बचाई मध्य प्रदेश की लड़की की जान?    

अमेरिका में बैठी फेसबुक की मेटा टीम ने मध्य प्रदेश की एक नाबालिग लड़की को ख़ुदकुशी करने से बचा लिया।रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया था जिसमें लड़की ख़ुदकुशी करने की तैयारी कर रही थी।   

Google News Follow

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की एक नाबालिग लड़की को आत्महत्या करने से बचा लिया गया। दरअसल, नाबालिग लड़की लाइव फेसबुक के जरिये आत्महत्या करने की तैयारी कर रही थी।  जिसके बाद अमेरिका स्थित मेटा की टीम ने लोकेशन को ट्रेस कर स्थान का पता लगाया। उसके  बाद टीम को यह जानकारी मिली की यह जगह भारत के मध्य प्रदेश के जिला सिंगरौली है।  इसके बाद मेटा टीम ने मध्य प्रदेश के साइबर क्राइम को इसकी जानकारी दी। जहां पुलिस ने मात्र 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर नाबालिग लड़की की जान बचाई।

आज के तकनीकी युग में उसका सही उपयोग किया जाए तो यह मानव जाति के लिए एक तरह से वरदान हो सकती है। अगर उसका बेजा इस्तेमाल किया जाए तो यह मानव जाति के लिए श्राप हो सकती है। हालांकि, अमेरिका में बैठी फेसबुक की मेटा टीम ने एक नाबालिग लड़की जान बचा ली। गौरतलब है कि  रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया गया था जिसमें एक लड़की ख़ुदकुशी करने की तैयारी कर रही थी। इसकी जानकारी जैसे ही फेसबुक की मेटा टीम को लगी तो उसने तुरंत इसको संज्ञान लेते हुए लोकेशन का पता लगाया।

अमेरिका स्थित मेटा को इस लड़की की लोकेशन की जानकारी मिल गई। पता चला कि यह लड़की मध्य प्रदेश के सिंगरौली की है। इसके बाद मेटा टीम ने इसकी जानकारी साइबर पुलिस को दी।  इसके बाद वहां से तुरंत सिंगरौली जिले की पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद लड़की के लोकेशन को पुलिस ने ट्रेस कर मौके पर पहुंची और नाबालिग लड़की को बचा लिया गया।

इस घटना के बारे में सिंगरौली एसपी युसूफ कुरैशी ने बताया कि इस घटना की जानकारी   एसपी साइबर जबलपुर ने दी। जिसमें बताया उन्होंने बताया कि एक नाबालिग लड़की इंस्टाग्राम पर लाइव आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। उसने पोस्ट में फोटो और रील डाली हुई है। उन्होए आगे बताया कि इसके बाद संबंधी पुलिस अधिकारियों बको जानकारी दी गई और उन्हें अलर्ट किया गया। साथ ही लड़की के लोकेशन का पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि इस बीच पुलिस ने लड़की के परिवार से भी सम्पर्क किया गया और उन्हें लड़की से सम्पर्क करने को कहा गया लेकिन लड़की ने किसी का फोन नहीं उठाया। हालांकि,पुलिस लोकेशन ट्रेस करने के 15 मिनट में ही पहुंच गई ।

वहीं, जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो मौके पर लड़की घर पर अकेली मिली। उसके बाद जब उससे ख़ुदकुशी करने वाली वीडियो के बारे पूछा गया तो उसने पहले इंकार और रोने लगी। बाद में समझाने बुझाने के बाद बताया कि उसने यह वीडियो घर वालों को डराने के लिए डाला था। उसका कहना है कि वह  अपने मौसी के पास रहती है। जब वह परिवार वालों से अपने घर ले चलने की बात की तो उन्होंने साफ मना कर दिया। जिसके बाद उसने एक वीडियो और फोटो पोस्ट कर परिवार के लोगों को डराने की कोशिश की। पुलिस ने लड़की को भविष्य में ऐसी  कोई हरकत नहीं करने की चेतावनी दी।

 ये भी पढ़ें

नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी दिल्ली पुलिस

नई ‘केरल स्टोरी’: मदरसे में लटकी मिली 17 साल की नाबालिग छात्रा!

बजरंग दल को देशद्रोही कहने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें