36 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमदेश दुनियाMahakumbh: संगम में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, प्रयागराज में पहुंची गिनीज बुक...

Mahakumbh: संगम में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, प्रयागराज में पहुंची गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम!

 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ गंगा तट पर 10 किमी लंबाई में सफाईऔर 1000 ई-रिक्शा चलाने के साथ 10000 सफाई कर्मियों के साथ 7500 लोगों के हैंड प्रिंट तोड़ेंगे रिकॉर्ड|

Google News Follow

Related

महाकुंभ में 14 से 17 फरवरी तक 4 दिनों में 4 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे| प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है| गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी संगम नगरी पहुंच चुकी है|साल 2019 के अर्ध कुंभ में भी तीन विश्व रिकॉर्ड बने थे| इस बार भी नए कीर्तिमान बनेंगे| 

प्रयागराज महाकुंभ में संगम पर माघी पूर्णिमा स्नान के साथ अब विश्व रिकॉर्ड बनाए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। मेला प्रशासन भी इसके लिए कमर कसकर तैयार है। महाकुंभ में अभी तक 48 करोड़ से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। 

बता दें की यह दुनिया का सबसे बड़ा समागम पहले ही बन चुका है। मेला प्रशासन ने अब पहले से घोषित चार विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना पर अमल शुरू कर दिया है। शुक्रवार से इसकी शुरुआत होगी। पहले दिन 14 फरवरी को संगम क्षेत्र में 15 हजार सफाई कर्मचारी एक साथ गंगा तट पर 10 किमी लंबाई में सफाई करेंगे। 

कुंभ-2019 में 10 हजार सफाई कर्मचारियों ने एक साथ झाड़ू लगाकर रिकॉर्ड बनाया था। अपने ही इस रिकॉर्ड को तोड़कर मील का नया पत्थर गढ़ा जाना है। इसके अगले दिन 15 फरवरी को 300 कर्मचारी नदी में उतरकर सफाई अभियान को रफ्तार देंगे। रिकॉर्ड की शृंखला में ही 16 फरवरी को त्रिवेणी मार्ग पर 1000 ई-रिक्शा चलाने का रिकॉर्ड भी बनेगा।

17 फरवरी को 10 हजार लोगों के हाथ के छापे (हैंड प्रिंट) लेने का रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि चारों रिकॉर्ड बनाने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंच चुकी है। उन्हीं की देखरेख में प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

प्रयाग में 2019 के कुंभ में भी तीन रिकॉर्ड बने थे, जिन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रखा गया है। इनमें 500 से अधिक शटल बसें चलाकर सबसे बड़ी यातायात व्यवस्था का संचालन संबंधी रिकॉर्ड बना था।

दूसरा रिकॉर्ड 10,000 सफाई कर्मियों को लगाकर सबसे बड़ी स्वच्छता और अपशिष्ट निपटान व्यवस्था से जुड़ा है। तीसरा, 7,500 लोगों के हैंड प्रिंट लेने का था। हैंडप्रिंट और सफाई व्यवस्था से जुड़े अपने ही दो रिकॉर्ड तोड़कर इस बार नया पड़ाव हासिल किया जाना है।

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल से मुलाकात के बाद आदित्य ठाकरे ने चलाया ‘आरोपास्त्र’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें