24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामाउत्तराखंड में बड़ा हादसा​: अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 38 यात्रियों...

उत्तराखंड में बड़ा हादसा​: अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, 38 यात्रियों की मौत, कई घायल!

मुख्यमंत्री धामी की ओर से मृतक परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को एक-एक लाख की रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है|

Google News Follow
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ​जिले में एक भयानक सड़क दुर्घटना होने की घटना प्रकाश में आयी है| इस घटना में अब तक 38 यात्रियों की घटनास्थल ही मौत हो गयी है, जबकि घायलों में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है| भयानक सड़क दुर्घटना के बाद राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है| एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर रवान हो गयी है|
बता दें की यह भयानक सड़क दुर्घटना अल्मोड़ा जिले के मर्चूला के पास उस समय हुई , जब यात्रियों से खचाखच भरी बस नैनी डांडा से रामनगर जा रही​ थी,जो​ आज सुबह खाई में गिर गई​,जिसमें 38 ​यात्रियों​ की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।
​अल्मोड़ा जिले हुए भयानक सड़क दुर्घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश जारी किया है|मुख्यमंत्री धामी की ओर से मृतक परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को एक-एक लाख की रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है| साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मस्जिट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं|
​जानकारी​ के औसर यह भयानक सड़क दुर्घटना ​बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। बस को रामनगर जाना था। यूजर्स कम्पनी की बस है। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है।​ ​40 सीटर बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए।​ आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।
​​मुख्यमंत्री​ धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन,आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए।​ डीएम देहरादून को भी रेस्क्यू ऑपरेशन की देखरेख के लिए विशेष रूप से वहां भेजा जा रहा है।
अल्मोड़ा जिले में हुए सड़क दुर्घटना पीड़ित यात्रियों की मदद के लिए एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।रेस्क्यू और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें-

अमेरिका में वोटिंग से पहले कमला हैरिस को आई भारत की याद, शेयर की ये फोटो!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें