30.5 C
Mumbai
Sunday, May 10, 2026
होमदेश दुनियापाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, उड़ाई पुलिस चौकी; 15 जवानों के मारे...

पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, उड़ाई पुलिस चौकी; 15 जवानों के मारे जाने की आशंका

अफगान सीमा के पास हुए हमले में पहले आत्मघाती विस्फोट, फिर पुलिस टीम पर घात लगाकर फायरिंग; ड्रोन इस्तेमाल की भी आशंका

Google News Follow

Related

आतंकियों को पालने पोसने के लिए मशहूर देश पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार(9 मई) को बड़ा आतंकी हमला हुआ। अफगानिस्तान सीमा से सटे बन्नू जिले में आतंकियों ने एक पुलिस चौकी को निशाना बनाते हुए पहले कार बम धमाका किया और उसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमला कर दिया। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हमले में चौकी पर तैनात अधिकांश पुलिसकर्मियों के मारे जाने की आशंका है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को पुलिस चौकी के मुख्य गेट से टकरा दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरी चौकी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास तैनात पुलिसकर्मी राहत और बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। इसी दौरान आतंकियों ने पहले से घात लगाकर बैठे हुए पुलिसकर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

स्थानीय पुलिस अधिकारी सज्जाद खान ने बताया कि हमले के समय चौकी पर करीब 15 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद थे। अब तक कम से कम तीन अधिकारियों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं ज्यादा हो सकती है। अंतिम आंकड़े सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही सामने आएंगे।

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अन्य पुलिस अधिकारी जाहिद खान ने कहा कि हमले में एक आत्मघाती हमलावर शामिल था, जिसने विस्फोटकों से लदी गाड़ी को चौकी के पास उड़ा दिया। धमाके के बाद कई और विस्फोटों तथा लगातार गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि हमलावरों ने ड्रोन का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमला और ज्यादा खतरनाक हो गया।

हमले का असर आसपास के रिहायशी इलाकों में भी देखा गया। धमाके की वजह से कई घरों और इमारतों को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कम से कम दो नागरिक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई।

हमले के तुरंत बाद एंबुलेंस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। बन्नू के सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी लागू कर दी गई ताकि घायलों का तुरंत इलाज किया जा सके। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया है।

हालांकि अभी तक किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस तरह के हमलों में पाकिस्तान तालिबान और उससे जुड़े आतंकी समूहों की भूमिका रही है। पिछले कुछ वर्षों में खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान क्षेत्रों में TTP के हमले लगातार बढ़े हैं।

दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा सुरक्षा और आतंकवाद को लेकर तनाव पहले से ही बढ़ा हुआ है। अफगानिस्तान की सीमा से तालिबान फ़ौज पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहीं हैं, इसके पिछे के कारण पाकिस्तान द्वारा अफ़ग़ानिस्तान के आम शहरियों पर बमवर्षाव और रिहाइशी इलाकों में मिसाइल फायरिंग भी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बन्नू हमला पाकिस्तान में बढ़ती आतंकी गतिविधियों और सुरक्षा चुनौतियों का एक और बड़ा संकेत है। हाल के महीनों में देश के कई इलाकों में सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं, जिससे क्षेत्र में अस्थिरता और बढ़ती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें:

​सोमनाथ में पहली बार वायुसेना का ​’सूर्यकिरण एयर शो​’, ट्रायल में प्रदर्शन!

ताड़ासन से वृक्षासन तक, गर्भवती महिलाओं हेतु योगासन, आयुष ने बताए फायदे!

ताड़ासन से सुधरेगी मुद्रा, स्थिरता-संतुलन बढ़ेगा, आयुष मंत्रालय ने बताए फायदे!

टीएमसी ने प्रवक्ता रिजू दत्ता को 6 साल के लिए किया निलंबित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,096फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें