30.5 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियामिस वर्ल्ड 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने 'धैर्य' और 'दृढ़ संकल्प'...

मिस वर्ल्ड 2025: थाईलैंड की ओपल सुचाता ने ‘धैर्य’ और ‘दृढ़ संकल्प’ से रचा इतिहास

भारत की नंदिनी टॉप-20 में

Google News Follow

थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड 2025 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। भारत के हैदराबाद में आयोजित भव्य समारोह में चुआंगसरी ने दुनियाभर की 108 प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह ताज जीता। इस जीत के साथ ही वह मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की पहली प्रतिभागी बन गई हैं।

ग्रैंड फिनाले के दौरान चुआंगसरी ने वाइट गाउन में जब मंच पर कदम रखा, तो उस पर बने “ओपल” फूलों के डिज़ाइन ने सबका ध्यान खींचा। मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा (चेक गणराज्य) ने उन्हें ताज पहनाकर नई मिस वर्ल्ड के रूप में सम्मानित किया।

अपनी जीत के बाद मीडिया से बातचीत में ओपल ने बताया कि उनके जीवन का मूल मंत्र दो शब्दों में छिपा है — “धैर्य और दृढ़ संकल्प।”उन्होंने कहा,”हमेशा खुद पर भरोसा रखो। अपनी असली सोच और मान्यताओं पर डटे रहो। मैं आज यहां इसलिए हूं क्योंकि मैंने अपने फोकस को बनाए रखा और खुद पर भरोसा रखा। साथ ही, अपने आप से प्यार करना कभी मत भूलो।” उन्होंने आगे जोड़ा,”यह सफर आसान नहीं था। कई बार थकान, निराशा और टूटन का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। अगर आप चलते रहेंगे, तो मंजिल ज़रूर मिलेगी।”

भारत की ओर से राजस्थान की मॉडल नंदिनी गुप्ता ने प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-20 में जगह बनाई, हालांकि वह खिताबी दौड़ से बाहर हो गईं।

फिनाले की मेज़बानी मिस वर्ल्ड 2016 स्टेफनी डेल वैले ने की, जिन्होंने पारंपरिक भारतीय लहंगे में मंच संभाला और भारतीय संस्कृति को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। इवेंट में बॉलीवुड सितारे जैकलीन फर्नांडिज और ईशान खट्टर ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।

इस प्रतियोगिता के जजों में अभिनेता सोनू सूद भी शामिल थे, जिन्हें ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि भारत में यह तीसरी बार मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। अब तक भारत ने छह बार यह खिताब जीता है, जिसमें मानुषी छिल्लर (2017) आखिरी विजेता रहीं।

यह भी पढ़ें:

तन और मन दोनों को स्वस्थ बनाता है अनुलोम विलोम,जानिए इसके फायदे और करने का सही तरीका

रूस-यूक्रेन सीमा के पास पुल ढहने से बड़ा रेल हादसा

IPL 2025: फाइनल की टिकट के लिए मुकाबला आज

तेज प्रताप का माता-पिता के लिए भावुक संदेश

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें