32 C
Mumbai
Friday, April 17, 2026
होमदेश दुनियाचीन में एक दिन में कोरोना के 31 हजार से ज्यादा केस

चीन में एक दिन में कोरोना के 31 हजार से ज्यादा केस

चीन के 49 शहरों में लॉकडाउन

Google News Follow

Related

चीन में एक बार फिर कोविड केस 31,454 के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद यह सबसे उच्च स्तर है। हालांकि इस बीच, एपल प्लांट में श्रमिकों व सुरक्षा कर्मियों के बीच झड़प के बाद जेंगझू में लॉकडाउन लगा दिया गया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के आंकड़ों ने चौंका दिया है। एक दिन में इतनी ज्यादा मामले सामने आने के बाद चीन सरकार लॉकडाउन, यात्रा पाबंदियां लगाने के अलावा परीक्षण व टीकाकरण को भी तेज कर रही है, ताकि कोरोना को संक्रमित होने से रोका जा सके। 

वहीं राजधानी बीजिंग में कोरोना लॉकडाउन के तहत कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं। पार्क, कार्यालय भवनों और शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया गया है। बीजिंग के सबसे अधिक आबादी वाले चाओयांग जिले में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाया गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों की तरफ से चाओयांग जिले के लगभग 35 लाख निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे राजधानी बीजिंग यह कोरोना से सबसे अधिक प्रभावितवाला क्षेत्र बन गया है। इसलिए यहाँ के निवासी ज्यादातर समय घर पर ही रहें। वहीं चीन के कुछ क्षेत्रों में महामारी का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है, जिससे रोकथाम और नियंत्रण में कठिनाई बढ़ रही है। 

एक नवंबर के बाद से देश भर में कुल 2,80,000 से ज्यादा लोग संक्रमित है।  जारी आंकड़ों  के अनुसार, 21 नवंबर तक चीन के 49 शहरों में लॉकडाउन के कई स्तर लागू हैं साथ ही कई प्रकार के जिला-आधारित नियंत्रण उपाय किए गए हैं। जबकि वर्तमान में इन लॉकडाउन उपायों से 41.2 करोड़ लोग प्रभावित हैं। ये पिछले सप्ताह के 34 करोड़ से अधिक हैं। 

ये भी देखें 

जो बाइडेन के अधिकारियों ने PM मोदी की तारीफ की,कही ये बात… 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,187फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें