30.3 C
Mumbai
Tuesday, November 3, 2026
होमक्राईमनामायूनिवर्सिटी में ‘सबको मारने’ की साजिश रच रहा था पाकिस्तानी आतंकी लुकमान...

यूनिवर्सिटी में ‘सबको मारने’ की साजिश रच रहा था पाकिस्तानी आतंकी लुकमान खान

नोटबुक में खौफनाक हमले की योजना और हथियारों का जखीरे के साथ हुआ गिरफ्तार

Google News Follow

अमेरिका के डेलावेयर राज्य में एक बड़ी आतंकी साजिश को विफल करते हुए पुलिस ने पाकिस्तानी मूल के 25 वर्षीय लुकमान खान को गिरफ्तार किया है। खान पर आरोप है कि वह डेलावेयर यूनिवर्सिटी पुलिस डिपार्टमेंट पर सामूहिक गोलीबारी (Mass Shooting) कर सबको मारकर पुलिस शूटआउट में ‘शहादत’ पाने की योजना बना रहा था। उसकी गाड़ी से मिले हथियार, गोला-बारूद और हाथ से लिखी योजनाओं ने पूरी यूनिवर्सिटी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को हिला दिया है।

24 नवंबर की रात न्यू कैसल काउंटी के एक बंद पार्क में पुलिस को उसकी संदिग्ध गतिविधि पर शक हुआ। जब उसकी पिकअप ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से एक लोडेड .357 कैलिबर Glock पिस्टल, तीन हाई-कैपेसिटी मैगज़ीन, बुलेटप्रूफ आर्मर प्लेट, और हमले की विस्तृत योजना लिखी नोटबुक बरामद हुईं।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत उसकी गिरफ्तारी कर ली। जांच में सामने आया कि वह सिर्फ हिंसा के बारे में सोच नहीं रहा था, बल्कि पूरी तरह हथियारों और रणनीति के साथ बड़े पैमाने पर हमले की तैयारी कर चुका था।

पुलिस फाइलों के अनुसार, लुकमान पाकिस्तान में जन्मा लेकिन बचपन में ही अमेरिका आ गया था। वह अब अमेरिकी नागरिक है और डेलावेयर यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट छात्र था। पूछताछ में उसने कहा कि शहीद होना सबसे महान चीजों में से एक है और यही उसका उद्देश्य था। गिरफ्तारी के बाद उस पर कई अवैध हथियार और मशीनगन रखने के संबंध में फेडरल ब्यूरो के आरोप लगे हैं। यह अपराध 10 साल तक की अधिकतम सजा का प्रावधान रखता है।

सबसे चौंकाने वाला हिस्सा उसकी नोटबुक से सामने आया। ABC 6 की रिपोर्ट के मुताबिक उसके नोट्स में एक वाक्य लिखा था, “kill all for martyrdom” यानी “शहादत के लिए सबको मार दो।”

नोटबुक में डेलावेयर यूनिवर्सिटी पुलिस मुख्यालय का हैंड-ड्रॉ लेआउट, इंट्री और एग्ज़िट पॉइंट्स के निशान, और एक विशेष पुलिस अधिकारी का नाम भी दर्ज था। DOJ के अनुसार, उसने हथियारों के संभावित इस्तेमाल, हमले के तरीकों और पुलिस से बचने के उपायों का भी विस्तार से वर्णन किया था।

जांच में पता चला कि उसने कई हथियार कानूनी रूप से खरीदे थे, लेकिन उनमें से दो में गैरकानूनी कन्वर्ज़न डिवाइस लगाकर उन्हें पूरी तरह स्वतः-चालित मशीनगन बना दिया गया था, जो 1,200 राउंड प्रति मिनट तक फायर कर सकती है।

उसके घर से FBI ने बरामद किए AR-स्टाइल राइफल (रेड-डॉट स्कोप के साथ), मशीनगन कन्वर्ज़न के साथ Glock पिस्टल, कई एक्सटेंडेड मैगज़ीन, हॉलो-पॉइंट बुलेट्स, टैक्टिकल वेस्ट ये सभी गियर मिलिट्री-स्टाइल ऑपरेशन की तरह तैयार किए गए थे।

डेलावेयर यूनिवर्सिटी की इंटरिम प्रेसिडेंट लॉरा कार्लसन ने पुष्टि की कि खान यूनिवर्सिटी का छात्र था और उसे तत्काल कैंपस से प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि “यह हम सभी के लिए डरावना है, लेकिन वर्तमान में कैंपस में कोई इमीडिएट खतरा नहीं है।”

अधिकारियों ने कहा कि लुकमान खान को समय रहते पकड़ लिया गया, लेकिन उसके पास मौजूद हथियार, हमले की योजना और “शहादत” की इच्छा बताती है कि वह बड़े पैमाने पर जनसंहार की कोशिश में था। यह मामला अमेरिका में विश्वविद्यालय परिसरों की सुरक्षा और बढ़ते चरमपंथी खतरे को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड सरकार ने हटाई 550 अवैध मजारें हटाई, घुसपैठियों से मुक्त कराई 10,000 हेक्टेयर जमीन

गुजरात: ATS ने किया बड़ा जासूसी रैकेट ध्वस्त; पाकिस्तान को भेजी जा रही थीं संवेदनशील जानकारी!

फिदायीन हमलें के लिए प्रशिक्षित की जा रही है जमात-उल-मोमिनात की 5000 स्त्रियां

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें