28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाPM मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे सौगात, इन मार्गों की रखेंगे आधारशिला

PM मोदी आज महाराष्ट्र को देंगे सौगात, इन मार्गों की रखेंगे आधारशिला

महाराष्ट्र के शहरों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 223 किलोमीटर के रोड प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे

Google News Follow

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज यानी सोमवार को संत ज्ञानेश्वर महाराज और संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग पालकी मार्ग को चार लेन करने के लिए आधारशिला रखेंगे। बता दें कि दोनों संतों के जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाये जाते हैं। यह जानकारी पीएमओ ने ट्वीट कर दी। पीएम मोदी दोनों मार्गों की आधारशिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रखेंगे।

पीएमओ ने बताया कि सोमवार को यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इसके साथ ही पीएम मोदी महाराष्ट्र के शहरों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए 223 किलोमीटर के रोड प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण करेंगे। इस रोड प्रोजेक्ट की कुल लागत 1180 करोड़ है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहेंगे। संत ज्ञानेश्वर महाराज पालखी मार्ग के दिवेघाट से लेकर मोहोल तक के लगभग 221 किलोमीटर लंबे खंड और संत तुकाराम महाराज पालखी मार्ग के पतस से लेकर टोंदले-बोंदले तक के लगभग 130 किलोमीटर लंबे खंड को चार लेन का बनाया जायेगा। चार लेन वाले इन खंडों के दोनों ओर ‘पालखी’ के लिए समर्पित पैदल मार्ग बनाए जायेंगे। इन चार लेन और समर्पित पैदल मार्गों की अनुमानित लागत क्रमशः 6690 करोड़ रुपये और लगभग 4400 करोड़ रुपये से अधिक होगी।

पीएम मोदी ट्वीट कर लिखा है, पंढरपुर के प्रति लोगों में खास लगाव है। वहां का मंदिर पूरे भारत से समाज के सभी वर्गों के लोगों को आकर्षित करता है। पीएम मोदी ने लिखा, कल,यानी  8 नवंबर को दोपहर 3:30 बजे मैं पंढरपुर की बुनियादी सुविधाओं के विकास से संबंधित एक कार्यक्रम में शामिल होऊंगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें