29.1 C
Mumbai
Thursday, October 15, 2026
होमदेश दुनियाबॉर्डर 2 पर पुनीत इस्सर ने की कास्ट की तारीफ, बोले- पहली...

बॉर्डर 2 पर पुनीत इस्सर ने की कास्ट की तारीफ, बोले- पहली वाली आइकॉनिक थी!

पुनीत ने कहा, "पहली बॉर्डर जेपी दत्ता ने बनाई थी और ओरिजिनल तो ओरिजिनल ही होता है। ऐसा नहीं है कि दूसरी फिल्म अच्छी नहीं थी बल्कि वो भी अच्छी थी।"

Google News Follow

Related

अभिनेता पुनीत इस्सर ने 1997 की लोकप्रिय वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर’ में सूबेदार रतन सिंह का किरदार निभाया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें दूसरा पार्ट पसंद आया लेकिन जो ओरिजिनल है, वो ओरिजिनल ही है।

अभिनेता पुनीत इस्सर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में पहली बॉर्डर की स्टारकास्ट को याद किया, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और पुनीत इस्सर अहम भूमिकाओं में थे। पुनीत ने कहा, “पहली बॉर्डर जेपी दत्ता ने बनाई थी और ओरिजिनल तो ओरिजिनल ही होता है। ऐसा नहीं है कि दूसरी फिल्म अच्छी नहीं थी बल्कि वो भी अच्छी थी।”

बॉर्डर 2 के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने फिल्म देखी और उन्हें पसंद आई। उन्होंने फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “जब फिल्म बॉर्डर पहली बार पर्दे पर आई थी, उसमें शामिल सभी किरदारों सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना ने अच्छा काम किया था। हालंकि, मैंने बॉर्डर-2 भी देखी है, मुझे ये भी पसंद आई। इसमें सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और वरुण धवन समेत सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।”

पुनीत ने कहा कि ओरिजिनल बॉर्डर का सिनेमा में एक अलग ही मुकाम है और उन्होंने इसके म्यूजिक को फिल्म की सबसे बड़ी खासियतों में से एक बताया। उन्होंने कहा, “हालांकि वो फिल्म आइकॉनिक थी, उसके गाने कमाल के थे और मेरा मानना है कि फिल्म बनाना एक डायरेक्टर का माध्यम होता है और जो जेपी दत्ता ने बनाया वह बेहतरीन था।”

1997 में रिलीज हुई बॉर्डर को जे.पी. दत्ता ने डायरेक्ट किया था और यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पुनीत इस्सर और सुदेश बेरी जैसे कई कलाकार थे।

तीन दशक बाद बॉर्डर 2 ने इस फ्रैंचाइज को आगे बढ़ाया, जिसमें सनी देओल ने फिल्म में वापसी की। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम रोल में थे। यह फिल्म जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,046फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
338,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें