27.2 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामापंजाब: मोगा पुलिस ने ड्रग तस्करी मॉड्यूल किया भंडाफोड़!

पंजाब: मोगा पुलिस ने ड्रग तस्करी मॉड्यूल किया भंडाफोड़!

पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्करों का यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार कई देशों से जुड़े हो सकते हैं।

Google News Follow
पंजाब की मोगा पुलिस ने एक खुफिया जानकारी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है।

इस ऑपरेशन में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। यह कार्रवाई पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार किए गए तस्कर विदेशी ड्रग तस्करों के साथ सीधे संपर्क में थे। यह एक मजबूत सीमा पार नेटवर्क का संकेत देता है, जो नशे की तस्करी को अंजाम दे रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तस्करों का यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था और इसके तार कई देशों से जुड़े हो सकते हैं।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मोगा के सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क के पूरे गठजोड़ को उजागर करने के लिए गहन जांच कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस मॉड्यूल के पीछे और कौन-कौन शामिल है और इसका नेटवर्क कितना व्यापक है।

पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया है। पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हम ड्रग सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इस कार्रवाई को पंजाब पुलिस की नशे के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। मोगा पुलिस और पंजाब पुलिस की इस सक्रियता से नशा तस्करों में दहशत का माहौल है। आम जनता ने भी इस कार्रवाई की सराहना की है और पुलिस से नशे के इस जाल को पूरी तरह खत्म करने की मांग की है। जांच के अगले चरणों में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें-

यूपी ट्रेड शो 2025: स्वदेशी मेला में मधुबनी आर्ट की छाप!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें