27 C
Mumbai
Monday, February 16, 2026
होमदेश दुनियाRussia Attack: यूकेन में "-20 डिग्री" ठंड, ठिठुर रहे रूस के सैनिक

Russia Attack: यूकेन में “-20 डिग्री” ठंड, ठिठुर रहे रूस के सैनिक

रात में यूक्रेन का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और कभी-कभी तो वहां ठंडी हवाओं के चलने के साथ तापमान -20 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है|

Google News Follow

Related

यूकेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में अब वहां का मौसम भी रूसी सैनिकों के लिए बाधक बनता दिखाई दे रहा है| टैंकों और बख्तरबंद वाहनों का 40 मील लंबा काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहर फंसा हुआ है| यह काफिला हमला शुरू होने के भी एक हफ्ते पहले से फंसा हुआ है|

इस समय रात में यूक्रेन का तापमान -10 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और कभी-कभी तो वहां ठंडी हवाओं के चलने के साथ तापमान -20 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है| ऐसे में रूसी सैनिकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और रूस के सैनिक ट्रक में ही फंसे हुए हैं|

द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक बर्फीले हालात रूसी सैनिकों के जीवन को और भी कठिन बना रहे हैं|  फिलहाल रूसी सैनिक मैकेनिकल समस्याएं, ईंधन आपूर्ति और यूक्रेन की ओर से झेल रहे विरोध के बीच कीव से लगभग 20 मील की दूरी पर फंसे हुए हैं|

एंटोनोव के दक्षिण में, इरपिन के घिरे शहर में, एक बुरी तरह क्षतिग्रस्त पुल देखा जा सकता है, जो रूसी सैनिकों के कीव पहुंचने की संभावनाओं को और धीमा कर देता है| पुल के चारों ओर यातायात को लाइन में देखा जा सकता है| इससे ऐसा लगता है कि रूस की सेना कीव में 2 सप्ताह देर से पहुंचेगी|

मैक्सार टेक्नोलॉजीज द्वारा मंगलवार को जारी सैटेलाइट इमेजेस के अनुसार, बड़े सैन्य काफिले की पहली तस्वीर 28 फरवरी को ली गई थी| 8 मार्च को ही एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा कि सैनिकों का काफिला एंटोनोव हवाई अड्डे के पास होस्टोमेल से आगे नहीं बढ़ा था| अधिकारी ने कहा कि रूसी सेना कथित तौर पर अन्य दिशाओं से कीव पहुंचने की कोशिश कर रही है|

यह भी पढ़ें-

नरम पड़े पुतिन: कहा, सरकार को उखाड़ फेंकना’ मकसद नहीं!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें