29 C
Mumbai
Saturday, October 31, 2026
होमदेश दुनियाछोटी सी बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन,पीएम सीएम से मदद...

छोटी सी बच्ची को लगेगा 16 करोड़ का इंजेक्शन,पीएम सीएम से मदद की गुहार

Google News Follow

बरेली। जिस बच्ची की उम्र मात्र 6 माह हो और वो एक ऐसी बीमारी से जूझ रही है, जो उसकी ज़िंदगी को धीरे-धीरे कम कर रही हो, जी हां, हम बात कर रहे हैं बरेली की मासूम मन्हा की। उसे इस्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी टाइप-1 (Spinal Muscular Atrophy Type-1) जैसी घातक बीमारी हो गयी है। जिसके कारण बच्ची की नसें धीरे धीरे कमज़ोर हो रही हैं। इस बीमारी में हाथ पैर चलना बंद हो जाते हैं और शरीर बिल्कुल कमज़ोर हो जाता है। इस दुर्लभ बीमारी का सिर्फ एक ही इलाज है, जिसका इंजेक्शन अमेरिका में ही मिलता है और उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है।

बरेली के किला थाना क्षेत्र के जखीरे की रहने वाली सबा परवीन की 6 माह की बेटी मन्हा इस्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी नाम की इस घातक बीमारी से जूझ रही है। सबा ने अपनी बच्ची को सबसे पहले बरेली के बड़े डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई भी इस बीमारी को पकड़ नहीं पाया जिसके बाद मन्हा को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में दिखाया। यहां बच्ची में इस बीमारी की पुष्टि की गई। अब इस बच्ची की जान बचाने के लिये जिस इंजेक्शन की ज़रूरत है उसकी क़ीमत 16 करोड़ है। ऐसी परिस्थति में सबा के पति ने भी उसका साथ छोड़ दिया है लेकिन सबा ने हार नहीं मानी है। वो अपनी बेटी को बचाने के लिये हर सम्भव प्रयास कर रही है। बच्ची की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि वो उसकी मदद करें और बच्ची का इलाज करवाएं। बीजेपी के बरेली और आंवला के दोनों सांसदों ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी तक पत्र लिखकर बच्ची का इलाज कराने का निवेदन किया है।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें