24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: श्रीलंकाई दूल्हा, मुजफ्फरपुर की दुल्हन; कोलंबो से शुरू हुई प्रेम कहानी!

बिहार: श्रीलंकाई दूल्हा, मुजफ्फरपुर की दुल्हन; कोलंबो से शुरू हुई प्रेम कहानी!

कोविड 19 के दौरान किसलय जब भारत में रुचिका के संपर्क में आए तो उनके चाचा देवांशु किशोर ने ‘हनुमान’ की भूमिका निभाई और इस रिश्ते को पारिवारिक मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 

Google News Follow
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अनोखी शादी इस समय काफी सुर्खियां बटोरती दिखाई दे रही है| इस शादी की विशेषता यह रही कि श्रीलंका से आए विदेशी दूल्हे ने भारतीय दुल्हन संग सात फेरे लिए। इस बहुचर्चित शादी ने न सिर्फ दो दिलों को मिलाया, बल्कि दो देशों की संस्कृतियों को भी करीब ला दिया।
श्रीलंका के किसलय एकनायके और मुजफ्फरपुर की रुचिका किशोर की प्रेम कहानी कोलंबो यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान शुरू हुई थी। कोविड-19 के मुश्किल दौर में दोनों की दोस्ती और भी गहरी हो गई और उन्होंने साथ जीने-मरने का संकल्प ले लिया। अब दोनों ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर अपने रिश्ते को वैवाहिक बंधन में बदल लिया।

शादी समारोह मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में धूमधाम से संपन्न हुआ। विदेशी बारातियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। शादी में मिथिला की समृद्ध संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी, जिसे देख श्रीलंकाई मेहमान भी अभिभूत हो उठे।

किसलय के पिता अरुण एकनायके ने कहा कि भारत की संस्कृति को आज बेहद करीब से देखा और समझा। यह देश सचमुच अद्भुत है। यहां का आतिथ्य और सम्मान हमारे लिए अविस्मरणीय है। ऐसा लग रहा है जैसे हम श्रीलंका में नहीं बल्कि अपने ही घर में हैं।

दूल्हा बने किसलय ने भी अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि भारत आकर शादी करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यहां के रीति-रिवाज और प्रेम ने हमें ऊर्जा से भर दिया है। कोविड के समय हम करीब आए थे और तभी तय कर लिया था कि हम जीवनभर साथ रहेंगे।

दुल्हन रुचिका किशोर ने बताया कि दोनों की मुलाकात पढ़ाई के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। उन्होंने कहा, “हमारी शादी केवल दो लोगों का मिलन नहीं है, बल्कि दो संस्कृतियों और दो देशों का भी संगम है।

हमें गर्व है कि हमने अपनी परंपरा के अनुसार विवाह किया और अपने परिवारों का आशीर्वाद पाया। रुचिका के चाचा देवांशु किशोर ने कहा, “हम मिथिला के लोग हैं और हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है। भारत और लंका के संबंध रामायण काल से जुड़े हैं। आज इस शादी ने एक बार फिर इन ऐतिहासिक रिश्तों को जीवंत कर दिया है।
यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड बोर्ड​: 10वीं परिणाम जारी, कमल टॉपर, 90.77% छात्र सफल​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें