24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियासुप्रीम कोर्ट की ममता को फटकार 'वन नेशन,वन राशन कार्ड' पर कही यह...

सुप्रीम कोर्ट की ममता को फटकार ‘वन नेशन,वन राशन कार्ड’ पर कही यह बात 

Google News Follow

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को ‘वन नेशन ,वन राशन कार्ड ‘ योजना पर बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बंगाल सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई बहाना नहीं, ‘तुरंत लागू करें, वन नेशन; वन राशन कार्ड।’  अदालत ने कहा कि आप एक या एक ज्यादा समस्या का हवाला नहीं दे सकते। यह प्रवासी मजदूरों के लिए है। बता दें कि बंगाल सरकार ने राज्य में केंद्र सरकार की इस योजना को लागू करने से मना कर दिया था। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को इसे तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है।

‘एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड’ योजना को लेकर केंद्र सरकार का तर्क रहा है कि इस योजना के तहत पूरे देश में पीडीएस धारकों को देश के किसी भी कोने में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों से उनके हिस्से का राशन मिल सकेगा। सरकार का कहना है कि इसके बाद नौकरी या अन्य वजहों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले लोग सब्सिडी वाले राशन से वंचित नहीं होंगे। हाल ही में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच ‘घर घर राशन योजना’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना तुरंत लागू करने के लिए कहा था। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा था कि इस योजना को अविलंब लागू करें जिससे दिल्ली के कम से कम दस लाख अप्रवासी श्रमिकों को इसका तुरंत लाभ मिल सके।

इन राज्यों में लागू : अब तक आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, पंजाब और ओडिशा समेत कई राज्यों ने ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना को लागू किया है।
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें