29 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमदेश दुनियास्वदेशी हथियार से जीतेगा 'भारत' भविष्य की नई जंग

स्वदेशी हथियार से जीतेगा ‘भारत’ भविष्य की नई जंग

रूस-यूक्रेन जंग ने हमें गहरा सबक दिया- मनोज पांडे (जनरल प्रमुख)

Google News Follow

Related

गुजरात के गांधीनगर में आयोजित डिफेंस एक्सपो- 2022 के मौके पर सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने स्वदेश में निर्मित हथियारों पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि हम स्वदेशी हथियार प्रणाली के दम पर भावी युद्ध जीतेंगे। स्वदेश में निर्मित हथियार अग्रिम सैन्य मोर्चे पर खरे उतरे हैं और भविष्य की जंग इन्हीं हथियारों के दम पर हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि ये हथियार उतने ही अच्छे हैं जितने विश्व बाजार में उपलब्ध अन्य शस्त्र हैं।

जनरल प्रमुख मनोज पांडे का कहना हैं कि रूस-यूक्रेन जंग ने सभी को गहरा सबक दिया है, जिसके बाद एहसास हुआ कि हमें आत्मनिर्भर होने की जरूरत है। जहां तक संभव हो भारत को किसी भी वैश्विक हथियार आपूर्ति श्रृंखला पर निर्भर होने की जरूरत नहीं हैं। वहीं एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि स्वदेशी ट्रेनर विमान एचटीटी-40 का अनावरण पीएम मोदी ने किया। हमारे पास ‘आकाश’ मिसाइलों की नई पीढ़ी है। जो भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

स्वदेशी प्रणाली में बात यदि मेक 1 प्रोजेक्ट्स की करें तो इसमें 2-3 प्रमुख प्रोजेक्ट हैं। इनमें हल्के टैंक, बख्तरबंद वाहन आदि शामिल हैं। इन्हें आंशिक रूप से सरकार द्वारा वित्त पोषित किया जा रहा है। इसी तरह मेक 2 श्रेणी में 43 परियोजनाएं हैं। इनमें लगभग 187 उद्योग भाग ले रहे हैं। ये राशि 27,000 करोड़ रुपये हैं। यह मुख्य रूप से खुफिया, निगरानी क्षमताओं में सुधार से संबंधित है। इस स्वदेशी स्रोतों के माध्यम से हथियार प्रणालियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भारत के पास दीर्घकालिक और तत्काल योजनाएं हैं।

ये भी देखें 

कश्मीरी पंडितों की टारगेट किलिंग पर बोले केरल के राज्यपाल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,994फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें