27 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमदेश दुनिया'रंग दे बसंती' की टीम ने मनाया 20 साल का जश्न, अब...

‘रंग दे बसंती’ की टीम ने मनाया 20 साल का जश्न, अब री-रिलीज की उठ रही मांग!

यह मांग सोहा अली खान के पोस्ट पर फैंस ने की है। फिल्म 'रंग दे बसंती' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं, जिसकी खुशी में सेलिब्रेशन पार्टी रखी गई थी।

Google News Follow

Related

‘युवा’, ‘तेरे नाम’, और ‘देवदास’ जैसी बॉलीवुड की फिल्मों के री-रिलीज होने पर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। अब फैंस ‘रंग दे बसंती’ को बड़े पर्दे पर दोबारा देखने की मांग कर रहे हैं। यह फिल्म 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई थी।

यह मांग सोहा अली खान के पोस्ट पर फैंस ने की है। फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं, जिसकी खुशी में सेलिब्रेशन पार्टी रखी गई थी। इसमें अभिनेत्री भी गई थीं, जिसकी खास तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।

इन तस्वीरों में फिल्म के कुछ कलाकार नजर आ रहे थे। दिलचस्प बात ये है कि सभी ने हुड्डी पहनी हुई है, जिसमें येलो रंग से ‘रंग दे बसंती’ लिखा हुआ है। टीम ने साथ मिलकर 20 साल पूरे होने का केक काटा और यादों को ताजा किया। सोहा ने लिखा, “20 साल बाद हम फिर से साथ आए। कुछ लोग साथ नहीं हो पाए, लेकिन जज्बा आज भी वही है। फिल्म रंग दे बसंती के 20 साल पूरे।”

सोहा की पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे इसके कमेंट सेक्शन में फिल्म के री-रिलीज की मांग कर रहे हैं।

अभिनेत्री सैयामी ने हार्ट इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। वहीं, सोहा की बड़ी बहन सबा पटौदी ने टीम को बधाई देते हुए लिखा, “मुझे टीम और फिल्म दोनों बहुत पसंद हैं।”

राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, शरमन जोशी, अतुल कुलकर्णी और आर. माधवन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। वहीं, ब्रिटिश अभिनेत्री एलिस पैटन ने सू का किरदार निभाया था।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन किया था। वहीं, इसके गाने लोगों को आज भी पसंद आते हैं, जिसका संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया था और प्रसून जोशी ने इसके बोल लिखे थे।

यह फिल्म आधुनिक भारत के युवाओं में सोई हुई राष्ट्रभक्ति को जगाती है। फिल्म की कहानी एक ब्रिटिश फिल्म छात्रा, सू, के इर्द-गिर्द घूमती है, जो भारतीय क्रांतिकारियों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने भारत आती है और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुछ युवाओं को कास्ट करती है।

यह भी पढ़ें-

टी20 विश्व कप: रोमारियो शेफर्ड की हैट्रिक, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रन से हराया!  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,216फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें