29 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमदेश दुनियाटीना डाबी से सगाई करते ही प्रदीप रातों-रात सोशल मीडिया पर बने...

टीना डाबी से सगाई करते ही प्रदीप रातों-रात सोशल मीडिया पर बने स्टार 

इंस्टाग्राम पर बढ़े फ़ॉलोअर्स      

Google News Follow

Related

टीना डाबी की दूसरी शादी करने की खबर रातों रात सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गई। वहीं , उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे के भी सोशल मीडिया पर फॉलोअर जबरदस्त इजाफा हुआ है। दोनों राजस्थान के कैडर के आईएएस हैं। बता दें कि, 28 वर्षीय टीना डाबी के हमसफर महाराष्ट्र के लातूर में रहने वाले प्रदीप गवांडे हैं। 41 वर्षीय प्रदीप गवांडे की यह पहली शादी है, जबकि टीना डाबी की दूसरी, इससे पहले यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी ने अतहर आमिर खान से शादी की थी, जो आईएएस अधिकारी हैं। टीना डाबी और अतहर ने 2018 में प्रेम विवाह किया था। इसके दो साल बाद 2020 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

आईएएस प्रदीप गवांडे जो राजस्थान पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में डायरेक्टर पद पर तैनात हैं। टीना डाबी से सगाई करने की खबर के बाद उनके फैन फ़ॉलोअर्स में जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। इंस्टाग्राम पर जहां उनके तीन हजार फ़ॉलोअर्स थे, लेकिन सगाई की खबर मीडिया में आते ही उनके फ़ॉलोअर्स 45 हजार हो गए हैं।

दूसरी तरफ, जहां टीना डाबी पहले से सोशल मीडिया पर पॉपुलर थीं, अब उनके और प्रदीप गावंडे के तस्वीरों खूब लाइक्स मिल रहे हैं। प्रदीप गवांडे 22 अप्रैल को जयपुर में शादी करेंगे जबकि 24 को पुणे में रिसेप्शन होगा। मराठवाड़ा में जन्मे प्रदीप राजर्षि साहू कॉलेज में 12 तक की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने औरंगाबाद में घाटी अस्पताल से MBBS किया। उन्होंने 2013 में यूपीएससी का एग्जाम क्लियर किया। फिलहाल वे राजस्थान में पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग में डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें             

हिन्दू नव वर्ष: बीकानेर में धारा 144, BJP का गहलोत पर बड़ा आरोप  

ED ने राणा अयूब को एयरपोर्ट पर रोका, विदेश जाने के लिए भरने वाली थीं उड़ान  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,082फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें