29.2 C
Mumbai
Tuesday, May 19, 2026
होमदेश दुनियाब्राह्मणों की मुनाफाखोरी: ट्रंप के व्यापार सलाहकार का एक और भद्दा बयान!

ब्राह्मणों की मुनाफाखोरी: ट्रंप के व्यापार सलाहकार का एक और भद्दा बयान!

ट्रंप सहयोगी नवारो का भारत पर जातिगत हमला

Google News Follow

Related

व्हाइट हाउस के पूर्व व्यापार सलाहकार और डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी पीटर नवारो ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक बार फिर विवादित बयान दिया है। नवारो ने रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर आरोप लगाया कि नई दिल्ली यूक्रेन युद्ध को वित्तीय मदद दे रही है और इसमें देश का ‘ब्राह्मण अभिजात वर्ग’ भारतीय जनता की कीमत पर भारी मुनाफा कमा रहा है।

नवारो ने भारत को रणनीतिक मुफ्तखोर बताते हुए कहा कि रूस से रियायती तेल और हथियार खरीदकर और अमेरिकी कंपनियों पर दबाव बनाकर नई दिल्ली वैश्विक व्यवस्था को अस्थिर कर रही है। नवारो ने दावा किया कि भारत रोज़ाना 10 लाख बैरल से ज्यादा परिष्कृत पेट्रोलियम निर्यात कर रहा है, जिससे होने वाली आय “पुतिन के युद्ध कोष और भारत के राजनीतिक रूप से जुड़े ऊर्जा दिग्गजों के पास जा रही है।”

इस दौरान नवारो ने जाति का उल्लेख करते हुए कहा, “भारतीय लोगों को समझना चाहिए कि ब्राह्मण उनकी कीमत पर मुनाफा कमा रहे हैं और यह बंद होना चाहिए।” उनके इस बयान को अमेरिकी मीडिया और विशेषज्ञों ने भड़काऊ और असामान्य करार दिया है।

फॉक्स न्यूज से बातचीत में नवारो ने कहा, “भारत टैरिफ का महाराजा है। दुनिया में सबसे ज़्यादा टैरिफ वहीं हैं। वे हमें ढेर सारी चीज़ें निर्यात करते हैं। तो नुकसान किसे होता है? अमेरिका के मज़दूरों, करदाताओं और यूक्रेन के लोगों को। मोदी एक महान नेता हैं, लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र पुतिन और शी जिनपिंग के साथ क्यों खड़ा है।”

गौरतलब है कि नवारो ने पहले भी भारत पर सत्तावादियों के साथ खड़े होने का आरोप लगाते हुए यूक्रेन संघर्ष को मोदी का युद्ध कहा था। हाल ही में ट्रंप सलाहकार ने प्रधानमंत्री मोदी की एक ध्यान मुद्रा वाली तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में भारत की सभ्यतागत पहचान पर भी कटाक्ष किया था।

इधर भारत ने भी पलटवार करते हुए पश्चिमी देशों पर पाखंड का आरोप लगाया है। वास्तविकता यह है की यूरोप अभी भी रूसी गैस खरीद रहा है और अमेरिका रूसी यूरेनियम आयात कर रहा है। वहीं भारत ने जिम्मेदारी से काम करते हुए वैश्विक ढांचे का पालन करते हुए वैश्विक तेल की कीमतों को बढ़ने से रोका है। दौरान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर एक कार्यक्रम के दौरान खुले तौर पर पश्चिमी देशों को भारत से तेल पसंद न होने पर हमसे तेल न खरीदने की सलाह दे चुके है।

दौरान ट्रंप प्रशासन ने भारतीय आयातों पर 50 प्रतिशत का व्यापक दुय्यम टैरिफ लागू किया है। वहीं पीटर नवारो की  जातिगत फूट डालने वाली यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी की हालिया चीन यात्रा से आहत ट्रंप प्रशासन का क्रंदन है, व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद कहीं भारत RIC के घेरे को पूरा कर अमेरिका की वैश्विक महाशक्ती को चुनौती न दे ऐसा डर वॉशिंगटन में देखा जा रहा है।

हालांकि ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो के घटिया और भद्दे बयानों ने भारत-अमेरिका संबंधों में नई खटास ला दी है, साथ ही अमेरिकी राजनीति भारत में दखल देने के लिए जातिगत टिपण्णी का इस्तेमाल कर सकते है इसका उदाहरण पेश किया है।

यह भी पढ़ें:

सलमेर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बीएसएफ संग सुनी ‘मन की बात’! 

असम में घुसपैठियों पर होगा कड़ा प्रहार, मुख्यमंत्री हिमंता सरमा की जानकारी !

आज़ाद मैदान में BMC की तैनाती, सफाई में जुटे 800 कर्मचारी!

व्यक्ति विशेष : रांची गलियों में हिंदी-रामकथा साधक फादर कामिल बुल्के स्मृतियां!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,442फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें