29.6 C
Mumbai
Saturday, October 24, 2026
होमदेश दुनियाक्या यूक्रेन में लागू हो सकता है युद्धविराम? ट्रंप बोले – रूस...

क्या यूक्रेन में लागू हो सकता है युद्धविराम? ट्रंप बोले – रूस से जल्द जवाब मिलने की उम्मीद

Google News Follow

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को कहा कि उन्हें इस सप्ताह के अंत तक यूक्रेन में संभावित युद्धविराम को लेकर रूस की प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है। उनका यह बयान रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच टेलीफोन पर बातचीत के कुछ ही घंटों बाद आया।

व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, “हम इस सप्ताह, वास्तव में बहुत जल्द, उनसे सुनने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम करीब पहुंच रहे हैं, लेकिन हम आपको बहुत जल्द ही बता देंगे।”

रूसी विदेश मंत्रालय के अनुसार, लावरोव ने यूक्रेनी संकट के मूल कारणों के व्यापक समाधान के लिए अमेरिकी समकक्षों के साथ सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई है। पेरिस में मौजूद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूसी पक्ष को फ्रांस की राजधानी में राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ हुई मुलाकातों के बारे में जानकारी दी।

इसी बीच संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेन्ज्या ने कहा कि इस समय यूक्रेन में युद्धविराम अवास्तविक है क्योंकि कीव सरकार रूसी ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, “हमने ऊर्जा ढांचे के संबंध में सीमित युद्धविराम का प्रयास किया था, जिसका यूक्रेनी पक्ष ने पालन नहीं किया। इन परिस्थितियों में, इस समय युद्धविराम के बारे में बात करना अवास्तविक है।”

18 मार्च को राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्धरत पक्षों को 30 दिनों तक ऊर्जा ढांचे पर हमले न करने का प्रस्ताव दिया था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस पर सहमति जताई और तुरंत रूसी सेना को निर्देश दिए। इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी कहा कि यूक्रेन इस प्रस्ताव का समर्थन करेगा।

हालांकि, रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, यूक्रेन ने 18 मार्च से 16 अप्रैल के बीच 15 क्षेत्रों में रूसी ऊर्जा साइटों पर हमले किए। ये हमले ड्रोन, HIMARS और अन्य आर्टिलरी हथियारों के जरिए किए गए।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को कहा कि कीव ने युद्धविराम का पालन नहीं किया और रूसी ऊर्जा ढांचे पर हमलों की कोशिशें अब भी जारी हैं।

यह भी पढ़ें:

‘संस्कृति का पांचवां अध्याय’: पीएम मोदी के भाषणों की पुस्तक का आज होगा विमोचन

सीलमपुर में 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या, परिजनों में आक्रोश, न्याय की मांग

Maharashtra: नालासोपारा में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विभाग की कारवाई, 9 बांग्लादेशी गिरफ्तार !

इजरायल ईरान को परमाणु हथियार नहीं हासिल करने देगा: बेंजामिन नेतन्याहू

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें