28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमक्राईमनामाअमेरिका में आतंकी हमला: फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर बम धमाका

अमेरिका में आतंकी हमला: फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर बम धमाका

पाम स्प्रिंग्स के पुलिस प्रमुख एंडी मिल्स ने इसे 'जानबूझकर की गई हिंसा' बताते हुए कहा कि घटना की प्राथमिक जांच में साजिश का संकेत मिला है।

Google News Follow

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में शनिवार (17 मई) को एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर हुए विस्फोट ने पूरे पाम स्प्रिंग्स शहर को दहला दिया। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। एफबीआई (FBI) ने इसे एक आतंकी हमला करार दिया है, हालांकि इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

घटना पाम स्प्रिंग्स के डाउनटाउन इलाके में सुबह 11 बजे नॉर्थ इंडियन कैनियन ड्राइव के पास हुई। धमाका इतना जबरदस्त था कि ‘अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स’ क्लिनिक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे उड़ गए।

क्लिनिक के संचालक वाले डॉ. माहेर अब्दल्लाह ने पुष्टि की कि हालांकि क्लिनिक को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और आईवीएफ लैब व भ्रूण भी सुरक्षित हैं। शहर प्रशासन ने नागरिकों से इलाके से दूर रहने की अपील की है।

एफबीआई के लॉस एंजिलिस कार्यालय के प्रमुख अकील डेविस ने मीडिया को बताया, “यह घटना जानबूझकर की गई प्रतीत होती है और क्लिनिक को विशेष रूप से निशाना बनाया गया।” हालांकि उन्होंने यह बताने से इनकार कर दिया कि एफबीआई ने इसे आतंकी हमला किस आधार पर माना। डेविस ने यह भी स्पष्ट किया कि “किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है।”

मामले की जानकारी रखने वाले दो वरिष्ठ कानून प्रवर्तन अधिकारियों के अनुसार, यह धमाका संभवतः कार बम था। एक अधिकारी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि “जांचकर्ताओं का मानना है कि मारा गया व्यक्ति वही है जिसने विस्फोट किया, लेकिन जांच अभी प्रारंभिक चरण में है।”

पाम स्प्रिंग्स के पुलिस प्रमुख एंडी मिल्स ने इसे ‘जानबूझकर की गई हिंसा’ बताते हुए कहा कि घटना की प्राथमिक जांच में साजिश का संकेत मिला है। उन्होंने कहा, “हम किसी भी हिंसा को हल्के में नहीं लेंगे, खासकर जब वह मासूमों की जान को खतरे में डालती हो।”

विस्फोट के पीछे की मंशा और संभावित उद्देश्यों को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अमेरिकी मीडिया के कुछ हलकों में यह आशंका जताई जा रही है कि फर्टिलिटी क्लिनिक को धार्मिक या वैचारिक कारणों से निशाना बनाया गया हो सकता है, क्योंकि अमेरिका में आईवीएफ और प्रजनन स्वास्थ्य को लेकर कट्टरपंथी गुटों के विरोध समय-समय पर सामने आते रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा आखिर कौन ?

बलात्कार की कोशिश करने वाले की पिटाई में मौत, राहुल गांधी और झारखंड सरकार देंगे मुआवजा !

बांग्लादेश पर भारत का व्यापारिक प्रहार: दो महत्वपूर्ण उत्पादों की आयात पर प्रतिबंध !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें