27 C
Mumbai
Tuesday, September 22, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमक्राईमनामाउत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में दो मासूमों की नृशंस हत्या, इनकाउंटर...

उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में दो मासूमों की नृशंस हत्या, इनकाउंटर में आरोपी हुआ ढेर!

पुलिस ने इस मामले हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है| दो मासूमों की निर्मम हत्या से आसपास के क्षेत्र में तनाव और नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है|

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

उत्तर प्रदेश​ के बदायूं ​जिले​ में दो मसूम भाइयों की हत्या की सनसनीखेज घटना प्रकाश में आयी है|​19 मार्च, 02024 की सायं दो मासूम भाइयों की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है| पुलिस ने इस मामले हत्या के मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है| दो मासूमों की निर्मम हत्या से आसपास के क्षेत्र में तनाव और नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है|

बदायूं जिले में दो संगे मासूमों भाइयों की निर्मम व नृशंस हत्या को लेकर शहर में जमकर हंगामा और आगजनी की घटना भी आक्रोशित भीड़ द्वारा की गयी|नृशंस हत्या व शहर में बढ़ते तनाव को देखते हुए बदायूं के डीएम मनोज कुमार और बरेली आईजी डॉ. राकेश सिंह सहित पुलिस आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे|शहर की तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है|फ़िलहाल बदायूं डीएम के अनुसार अब स्थिति नियंत्रण में है|

बता दें कि आरोपी साजिद अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू का रहने वाला है|उसकी नाई की दुकान मृतक मासूमों के पिता विनोद ठाकुर के सामने रोड के दूसरी खोली हुई थी|तकरीबन दो वर्षों से वह बाल काटने की दुकान चला रहा था| घटना के पहले विनोद के तीनों ही बच्चों उसकी दुकान में बाल कटाने के लिए आया करते थे|

मजे की बात यह है कि विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।इसके चलते ​साजिद और विनोद के परिवारों के काफी अच्छे संबंध थे।साजिद का उनके घर आना जाना भी था।मंगलवार रात संगीता तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) के साथ घर पर थीं, जबकि विनोद लखीमपुर खीरी गए हुए थे। साजिद शाम चार बजे दुकान बंद करके चला गया था।

​साजिद रात आठ बजे अपने दो साथियों के साथ आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर को चली गईं। इसके बाद साजिद उनके दो बेटों आयुष और अहान को अपने साथ ऊपर ले गया। साथ ही, पीयूष से पानी लाने के लिए कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा तब तक साजिद ने धारदार हथियार से आयुष और अहान की हत्या कर दी। सामने आए पीयूष पर भी चाकू से वार किया तो वह चीखता हुआ नीचे भागा। पीयूष के पीछे साजिद भी दौड़ा तो यह देख मां ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और मां-बेटे को बाहर खींचकर दरवाजा बंद कर दिया।

साजिद द्वारा विनोद के दोनों मासूमों की निर्मम व नृशंस हत्या से लोग आक्रोशित थे|और बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए| आक्रोशित भीड़ ने पास ही स्थित साजिद की दुकान को आग के हवाले कर दिया| इसके साथ ही आसपास के दुकान भी आग की भेट चढ़ गए| यही नहीं स्थानीय लोग एक समुदाय के धर्मस्थल को ध्वस्त करने पहुंच गए, लेकिन मौके पर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया फ़िलहाल माहौल तनावपूर्ण है, लेकिन शांति है|

बदायूं में मासूमों डबल मर्डर की सूचना मिलते ही पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए उनका पीछा किया| इसी बीच एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी| पुलिस ने अपने बचाव में फायरिंग की, जिसमें आरोपी की घटनास्थल पर मौत हो गई|

यह भी पढ़ें-

बिहार समेत देश के इन राज्यों में बारिश: तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,314फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें