26 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमदेश दुनियाउत्तराखंड: खाई में गिरा वाहन, 13 लोगों की मौत, CM धामी ने...

उत्तराखंड: खाई में गिरा वाहन, 13 लोगों की मौत, CM धामी ने जताया शोक

Google News Follow

Related

विकासनगर। उत्तराखंड में एक वाहन खाई में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन में 15 लोग सवार थे। यह वाहन बायला से विकासनगर जा रहा था। यह घटना चकराता क्षेत्र में हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने इस हादसे पर गहरा दुःख जताया है।

जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन में 15 लोग सवार थे। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। 13 मृतकों के शव खाई से बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। स्थानीय लोग भी राहत-बचाव कार्य में लगे रहे। सूचना पाकर देहरादून से एसडीआरएफ, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड के राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए थे। एसपी रूरल स्वतंत्र कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है।

मृतकों  के नाम: हादसे में बायला निवासी पांच साल का बच्चा व पिंगुवा निवासी एक अन्य ग्रामीण समेत दो लोग गंभीर घायल है। घटना की सूचना से बायला, बुल्हाड़, आसोई, बेगी व आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। बायला के क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह चौहान ने कहा हादसे में मृतकों की पहचान मातबर सिंह (40) पुत्र भगत सिंह, पत्नी रेखा देवी (32) व डेढ़ वर्षीय पुत्री तनवी, रतन सिंह (45) पुत्र रतराम, जयपाल सिंह चौहान (40) पुत्र भाव सिंह, अंजलि (15) पुत्री जयपाल सिंह चौहान, नरेश चौहान (35) पुत्र भाव सिंह, साधराम (55) पुत्र गुलाब सिंह, दान सिंह (50) पुत्र रतू, ईशा (18) पुत्री गजेंद्र, काजल (17) पुत्री जगत वर्मा सभी निवासीगण बायला-चकराता, जीतू (35) निवासी क्वानू-मलेथा व हरिराम शर्मा (48) पुत्र निवासी सिरमौर हिमाचल के रूप में हुई है।

सीएम धामी ने जताया शोक: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता में हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम चकराता सौरभ असवाल ने बताया घटनास्थल के लिए चकराता और त्यूनी तहसील से राजस्व टीम मौके पर पहुंची। देहरादून डीएम डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया है कि एसडीएम और एडीएम घटनास्थल पर पहुंच गए।
National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,190फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें