29 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमदेश दुनिया'फाइनल में चैंपियन की तरह खेलना है', हरभजन ने दी टीम इंडिया...

‘फाइनल में चैंपियन की तरह खेलना है’, हरभजन ने दी टीम इंडिया को शुभकामनाएं!

हरभजन ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को चैंपियन की तरह ही खेल दिखाना होगा।

Google News Follow

Related

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। खिताबी मुकाबले की मेजबानी अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम करेगा। हरभजन सिंह ने फाइनल मैच से पहले भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। भज्जी ने कहा कि टीम अगर अपना बेस्ट प्रदर्शन करेगी, तो उन्हें चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

हरभजन ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को चैंपियन की तरह ही खेल दिखाना होगा। वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक शांतिप्रिय गोयल ने अहमदाबाद में ‘आईएएनएस’ के साथ बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करे। उन्होंने कहा कि रविवार को सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 विश्व कप को जीतकर देश की सभी महिलाओं को ‘महिला दिवस’ के मौके पर नायाब तोहफा देगी।

यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले खिताबी मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है। उन्होंने फाइनल मैच में टॉस का रोल काफी अहम बताया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि फाइनल में जीत के लिए बल्लेबाजों के साथ-साथ भारतीय गेंदबाजों को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

टीम इंडिया ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया है। अहमदाबाद में सूर्या की सेना के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। टी20 विश्व कप में आज तक कोई भी टीम लगातार अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी है। इसके साथ ही घरेलू सरजमीं पर खेलते हुए किसी भी देश ने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है।

भारतीय टीम का प्रदर्शन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए थे, जो टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

टीम की तरफ से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली थी, जबकि शिवम दुबे ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए थे। 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी थी और भारतीय टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज की थी।

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से रौंदा था। प्रोटियाज टीम से मिले 170 रनों के लक्ष्य को न्यूजीलैंड ने महज एक विकेट खोकर 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदों में शतक लगाया था, जबकि टिम सीफर्ट ने 58 रनों का योगदान दिया था। न्यूजीलैंड ने इससे पहले टी20 विश्व कप 2021 के फाइनल में अपनी जगह बनाई थी, जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।
यह भी पढ़ें- 

मध्य पूर्व तनाव के बीच एयर इंडिया ने नौ रूट्स पर 78 अतिरिक्त उड़ानें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,043फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें