24 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमक्राईमनामा​Uttarakhand: पत्नी ने की पिटाई, पति कर रहा था दूसरी शादी !

​Uttarakhand: पत्नी ने की पिटाई, पति कर रहा था दूसरी शादी !

दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है​|​

Google News Follow
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है​|​​ दरअसल यहां के गदरपुर में एक शादी के दौरान तब जमकर हंगामा हुआ जब दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए एक महिला पुलिस के साथ शादी के समारोह में पहुंच गई और फिर सबके सामने दूल्हे की पिटाई की​|​
बता दें कि महिला ने दूल्हे की चप्पल से पिटाई की​|​ हंगामा देखकर पुलिस दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई​|​​ दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है​|​
जान लें कि गदरपुर की कंबोज धर्मशाला में एक विवाह समारोह चल रहा था​|​ ​तभी अचानक एक महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई​|​ ​ उसने दावा था कि दूल्हा उसका पति है और उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है​|
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज की मांग करता है, इसकी वजह से उसकी पति से अनबन चल रही थी​|​ उसे किसी से पता चला कि उसका पति गदरपुर में दूसरी शादी कर रहा है​|​ ​ वहीं महिला के भाई ने आरोप लगाया कि पहले उसकी बहन को धोखा दिया गया है और अब उसका जीजा दूसरी शादी कर रहा है​|​​
इस दौरान पहले महिला और उसके साथ आए लोगों ने दूल्हे की जमकर चप्पलों से पिटाई की, बाद में जब दुल्हन के पक्ष को दूल्हे की पहली शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने भी दूल्हे की पिटाई की​|​ पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए शादी को रोक दिया​|​
यह भी पढ़ें-

गुजरात: PM मोदी आज करेंगे 108 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें