29.2 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमलाइफ़स्टाइलशाम के 20 मिनट ये योगासन करने से दूर होगा तनाव, मिलेगी...

शाम के 20 मिनट ये योगासन करने से दूर होगा तनाव, मिलेगी बेहतर नींद

Google News Follow

Related

दिनभर की भागदौड़, काम का दबाव और मानसिक थकान आज की जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं। अगर शाम के समय कुछ मिनट खुद के लिए निकाल लिए जाएं, तो पूरे दिन की थकान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आयुष मंत्रालय भी नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देता है। शाम का योग शरीर को धीरे-धीरे आराम की स्थिति में लाता है। इससे मांसपेशियों का तनाव कम होता है, दिमाग शांत होता है और रात में अच्छी नींद आने की संभावना बढ़ जाती है। अगर रोजाना 15 से 20 मिनट भी सही तरीके से योग किया जाए, तो इसके सकारात्मक परिणाम कुछ ही दिनों में महसूस होने लगते हैं।

बालासन- यह आसन खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पूरे दिन बैठे-बैठे काम करते हैं या मानसिक तनाव से गुजरते हैं। इस आसन में शरीर को आगे की ओर झुकाकर सिर को जमीन के पास लाया जाता है, जिससे पीठ और कंधों की जकड़न कम होती है। साथ ही, गहरी सांस लेने से दिमाग को शांति मिलती है और मन हल्का महसूस करता है। यह आसन नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने में मदद करता है।

मार्जरीआसन- यह आसन शरीर को लचीला बनाने में मदद करता है। इसमें सांस के साथ रीढ़ की हड्डी को ऊपर-नीचे मूव किया जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। दिनभर एक ही पोजिशन में बैठने से जो अकड़न पैदा होती है, उसे यह आसन काफी हद तक कम कर देता है।

पश्चिमोत्तानासन- यह आसन पूरे शरीर को स्ट्रेच करता है, खासकर रीढ़ और पैरों के पीछे के हिस्से को मजबूत बनाता है। इसे धीरे-धीरे और सांस पर ध्यान रखते हुए किया जाता है। इस प्रक्रिया से शरीर का तनाव कम होता है और दिमाग में चल रही चिंताओं पर भी नियंत्रण मिलता है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, यह आसन पाचन क्रिया को सुधारने में भी सहायक होता है।

विपरीत करणी- इस आसन में पैरों को ऊपर उठाकर शरीर का संतुलन बनाया जाता है। लंबे समय तक खड़े रहने या चलने के बाद पैरों में जो थकान होती है, उसे यह आसन तेजी से कम करता है। साथ ही, यह ब्ल्ड सर्कुलेशन को संतुलित करने और मन को शांत करने में मदद करता है। नींद न आने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह खासतौर से लाभकारी माना जाता है।

शवासन- इस आसन में शरीर पूरी तरह स्थिर रहता है और ध्यान सिर्फ सांसों पर होता है। इससे शरीर और मन दोनों को गहरी शांति मिलती है। दिनभर की थकान को दूर करने और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए यह आसन बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें:

‘लेबनान में सीजफायर नहीं तो अमेरिका से कोई बातचीत नहीं’

हिंदू महिला कर्मचारियों से उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन; आसिफ, शाहरुख समेत 6 गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम्’ पर विवाद: कांग्रेस पार्षदों ने राष्ट्रिय गीत गाने से किया इनकार

मेहुल चोकसी को भगोड़ा घोषित करने की ED की याचिका में फिर देरी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,295फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें