30 C
Mumbai
Saturday, February 21, 2026
होमलाइफ़स्टाइलहड़जोड़: अस्थि रोग की वजह से बढ़ गई है परेशानी? यह पौधा...

हड़जोड़: अस्थि रोग की वजह से बढ़ गई है परेशानी? यह पौधा दिलाएगा आराम

Google News Follow

Related

किचन गार्डन आज की जीवनशैली का प्रमुख हिस्सा बन गया है और छोटी मात्रा में घर में ऐसे पौधे लगाने का चलन बढ़ गया है, जो ऑक्सीजन देने से लेकर सेहत का ख्याल रखें। ऐसा ही एक पौधा है हड़जोड़, जिसे उगने में कम जगह चाहिए। ये पौधा घास की तरह फैल जाता है लेकिन उसके औषधीय गुण किसी को भी हैरान कर देंगे।

हड़जोड़ का सबसे बड़ा गुण है हड्डियों को जोड़ना। नाम की तरह यह पौधा हड्डियों को संपूर्ण पोषण देता है। आयुर्वेद की दुर्लभ जड़ी-बूटियों में हड़जोड़ का इस्तेमाल अस्थि रोगों से लिए पुराने समय से किया जा रहा है। जिसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूती देता है। इसके अलावा, हड़जोड़ का इस्तेमाल जोड़ों और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं के उपचार में किया जाता रहा है। खास बात ये है कि हड़जोड़ की सिर्फ पत्ती ही नहीं, तना और जड़ भी औषधीय गुणों से भरपूर होती है।

हड़जोड़ का प्रयोग अस्थमा और श्वसन से जुड़ी परेशानियों में भी किया जाता है। अगर मौसम बदलने की वजह से या किसी पुरानी बीमारी की वजह से सांस लेने में परेशानी होती है, तो हड़जोड़ लाभकारी साबित होता है। हड़जोड़ के पत्तों की भाप लेने और चिकित्सक की सलाह लेकर इस्तेमाल करने से राहत मिलती है। वहीं, अगर मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द महसूस होता है या फिर खेलकूद से लगी चोट या मोच आ गई है, तो ऐसे में हड़जोड़ अच्छे से रिकवरी करने में मदद करता है। इसके लिए हड़जोड़ के पत्ते को सेंककर प्रभावित जगह पर लगाया जाता है।

जोड़ों के दर्द की समस्या इन दिनों आम है। किसी को कमर में दर्द है, तो किसी को अधिक काम की वजह से कंधों में दर्द की परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हड़जोड़ का प्रयोग अस्थि से जुड़ी समस्याओं में राहत देता है और सूजन को भी कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही अगर पेट की परेशानियों की वजह से खाना पचने में दिक्कत होती है या कब्ज की परेशानी का सामना करना पड़ता है, तब भी हड़जोड़ का इस्तेमाल किया जाता है।

इसके लिए बाजार में आसानी से हड़जोड़ का चूर्ण मिल जाता है, जिसका सेवन चिकित्सक की सलाह पर किया जा सकता है। हड़जोड़ के सेवन में कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। गर्भवती महिला, हृदय रोगियों, गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों या फिर छोटे बच्चों को हड़जोड़ का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

दिल्‍ली में ब्राज़ील के प्रधानमंत्री लूला का जोरदार स्वागत ; ग्लोबल साऊथ की राजनीति बनी केंद्रबिंदु

ग्रेटर नोएडा से मेरठ तक विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे योगी​!​

ग्रेटर नोएडा से मेरठ तक विकास कार्यक्रमों में शामिल होंगे योगी​!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,161फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें