30 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमलाइफ़स्टाइलइम्युनिटी बढ़ाने में मददगार मूंग दाल स्प्राउट्स, दिल और हड्डियों को रखें...

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार मूंग दाल स्प्राउट्स, दिल और हड्डियों को रखें मजबूत

Google News Follow

Related

आज के समय में हर कोई फिट रहने और हेल्दी खाने की तरफ ध्यान दे रहा है। इस कड़ी में मूंग दाल के स्प्राउट्स इसमें काफी मदद कर सकते हैं। इसमें पोषण भरपूर मात्रा में होता है। खास बात ये है कि आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि मूंग दाल के स्प्राउट्स शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

जैसे ही मूंग दाल अंकुरित होती है, इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन ए, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। ये छोटे‑छोटे अंकुर शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं।

खाने में मूंग स्प्राउट्स शामिल करना पाचन तंत्र के लिए काफी लाभकारी है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। आयुर्वेद के अनुसार, जब पेट साफ रहता है, तो शरीर स्वस्थ रहता है। इसका त्वचा पर भी सकारात्मक असर पड़ता है। साफ पेट और अच्छे पाचन से चेहरा ग्लो करने लगता है और मुंहासे‑धब्बे कम दिखाई देते हैं।

वजन कम करने के लिए भी मूंग स्प्राउट्स का सेवन बहुत उपयोगी है। इनमें कैलोरी कम होती है, लेकिन शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते हैं। इससे भूख नियंत्रित रहती है और लोग ज्यादा खाने से बचते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर टोन रहता है।

दिल की सेहत के लिए भी ये छोटे स्प्राउट्स गुणों से भरपूर हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर संतुलित रहता है, जिससे हृदय को फायदा होता है। आयरन और फोलेट की मात्रा भी अच्छी होने से ब्लड की क्वालिटी बढ़ती है और शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने की प्रक्रिया मजबूत होती है।

स्प्राउट्स में मौजूद मिनरल्स हड्डियों और दांतों के लिए भी अच्छे हैं। ये कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रदान करते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। साथ ही, मूंग स्प्राउट्स शरीर में पानी की कमी को दूर रखने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

मूंग स्प्राउट्स का सेवन आसान है। इसे सलाद में, सूप में, सब्जी में या हल्का भूनकर खाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

तेलंगाना में देवी दुर्गा का गाना चलाने पर पत्थरबाजी, मुजम्मिल समेत 10 से 12 गिरफ्तार

भारतीय शस्त्र कंपनी ब्रिटिश सेना के प्रोजेक्ट ग्रेबर्न के लिए लगाएगी बोली

सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी जैश कमांडर को किया ढेर

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,150फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें