28.8 C
Mumbai
Thursday, May 14, 2026
होमलाइफ़स्टाइलहर किसी के बालों पर अलग असर दिखाता है रीठा, इस्तेमाल से...

हर किसी के बालों पर अलग असर दिखाता है रीठा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये जरूरी सावधानियां

Google News Follow

Related

बदलती जीवनशैली, धूल-मिट्टी, प्रदूषण, तनाव और कैमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स की वजह से बालों की सेहत लगातार बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे में लोग अब फिर से प्राकृतिक चीजों की तरफ लौट रहे हैं। आयुर्वेद में रीठा को बालों की सफाई के लिए फायदेमंद बताया गया है। वहीं विज्ञान के मुताबिक रीठा में ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूती देते हैं, लेकिन यह हर किसी के बालों पर अलग असर दिखाता है, इसलिए इसके इस्तेमाल पर सावधानियां बरतनी चाहिए।

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, रीठा में सैपोनिन नाम का प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जो पानी के साथ मिलकर झाग बनाता है और सफाई करने का काम करता है। यह सिर में जमा धूल, पसीना और अतिरिक्त तेल हटाने में मदद करता है।

जब रीठा को पानी में भिगोकर या उबालकर उसके पानी से बाल धोए जाते हैं, तो यह सिर की त्वचा पर जमी गंदगी को हटाता है। गंदगी हटने पर बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। अगर स्कैल्प पर ज्यादा तेल और गंदगी जमा हो जाए तो बाल कमजोर होने लगते हैं।

रूसी की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी रीठा फायदेमंद माना जाता है। रूसी का एक बड़ा कारण सिर की त्वचा पर फंगल संक्रमण, ज्यादा तेल या मृत त्वचा का जमा होना होता है। रीठा सिर की त्वचा को साफ करती है, जिससे रूसी कम हो सकती है। हालांकि, अगर किसी को बहुत ज्यादा रूसी, खुजली या संक्रमण की समस्या हो, तो उसे डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बालों की मजबूती को लेकर भी रीठा को काफी उपयोगी माना जाता है। जब सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है तो बालों की जड़ें भी मजबूत बनी रहती हैं। रीठा के इस्तेमाल से बाल टूटने कम हो जाते हैं। लंबे समय तक रीठा का इस्तेमाल करने से बाल ज्यादा मुलायम और घने होते हैं। बालों का घना होना सिर्फ किसी एक चीज पर निर्भर नहीं करता। इसके पीछे खानपान, शरीर में पोषण की मात्रा, हार्मोन और जीवनशैली समेत अन्य चीजें भी अपना योगदान देती हैं।

अगर सिर में खुजली और जलन की समस्या हो, तो रीठा इसमें भी राहत पहुंचाता है। कुछ लोग इसे संवेदनशील त्वचा के लिए बेहतर विकल्प मानते हैं। इसके नियमित उपयोग से बालों में प्राकृतिक चमक भी दिखाई देती है।

हालांकि विशेषज्ञ कहते हैं कि हर व्यक्ति के बाल और त्वचा अलग होते हैं। इसलिए किसी भी प्राकृतिक चीज का उपयोग करने से पहले थोड़ी सावधानी जरूरी है। अगर रीठा लगाने के बाद खुजली, जलन या एलर्जी महसूस हो तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए।

इसके अलावा, बहुत ज्यादा सूखे बालों वाले लोगों को इसे सीमित मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल 2026: केकेआर के खिलाफ आरसीबी की कड़ी परीक्षा, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड!

भय और भ्रम फैलाने वाली ‘चंडाल चौकड़ी’ को नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक लाभ : नकवी!

विदेश​ मंत्रालय ने चीन का दोगलापन उजागर किया, तेल-एलपीजी पर भी दो टूक बयान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,164फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें