27.4 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमलाइफ़स्टाइलफरवरी की हल्की ठंड कर सकती है बीमार, जानें ऋतु परिवर्तन को...

फरवरी की हल्की ठंड कर सकती है बीमार, जानें ऋतु परिवर्तन को लेकर क्या कहता है आयुर्वेद

Google News Follow

Related

फरवरी सिर्फ पर्व का महीना ही नहीं, बल्कि बीमारियों का महीना भी है। सर्दियों के महीने में ऋतु परिवर्तन की वजह से कभी गर्मी तो कभी सर्दी लगने की समस्या बनी रहती है। दिन में धूप होने की वजह से लोग गर्म कपड़ों से परहेज करते हैं और ठंडा पीने का मन करता है, लेकिन बहुत कम ही जानते हैं कि इस दौरान होने वाली हल्की सर्दी ही रोगों का असली कारण है।

फरवरी के महीने में उत्तर भारत में सुहानी धूप और हल्की ठंड का मौसम होता है, इसे ही ऋतु परिवर्तन कहा जाता है क्योंकि यह सर्दी के जाने का संकेत है, लेकिन उसी दौरान शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता सबसे अधिक प्रभावित होती है क्योंकि पहाड़ों की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं और दिन में निकलने वाली तेज धूप का मेल वायरस और बैक्टीरिया के पनपने का सही समय और सही वातावरण होता है। यही कारण है कि फरवरी और मार्च, खासकर होली के समय तक, वायरल, खांसी, फीवर और टाइफाइड के केस सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं।

आयुर्वेद में फरवरी से लेकर मार्च तक खास तरीके की देखभाल करने की सलाह दी है। आयुर्वेद मानता है कि इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना बहुत जरूरी है। इसके लिए आयुर्वेद में कुछ उपाय भी बताए गए हैं। पहला है गिलोय और तुलसी के काढ़े का सेवन करना। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए गिलोय और तुलसी का काढ़ा औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद में इसे ‘अमृता’ कहा जाता है। इसके लिए रोज सुबह गिलोय और तुलसी के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीएं। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा।

दूसरा उपाय है सोंठ और शहद का सेवन करना। सोंठ और शहद का सेवन खांसी और गले में होने वाले रोगों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इससे फेफड़ों में जमा कफ भी ढीला पड़ जाता है और बाहर निकलने लगता है। रोजाना सोंठ और शहद सर्दी से बचाने में भी मदद करेगा। ऋतु परिवर्तन के समय ठंडा पानी या पेय पदार्थों को पीने का मन करता है, लेकिन आयुर्वेद पूरे महीने गुनगुना पानी पीने की सलाह देता है। फरवरी के महीने में फ्रिज का पानी पीना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। इसके साथ ही दही और आइसक्रीम जैसी चीजों से परहेज करें और आहार में सर्दियों की तरह की गर्म तासीर वाला खाना खाएं। गर्मी को देखते हुए भी गर्म कपड़ों से परहेज न करें।

यह भी पढ़ें:

‘जनता ने नकार दिया, अदालत से जनादेश नहीं पलटा जा सकता’; सुराज की याचिका खारिज की

पाकिस्तान: इस्लामाबाद की मस्जिद में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका, 31 की मौत

ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक 175 रन की पारी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,165फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें