30.3 C
Mumbai
Thursday, June 4, 2026
होमलाइफ़स्टाइलयोग से बुढ़ापे में रहेंगे स्वस्थ, आयुष मंत्रालय ने बताए बढ़ती उम्र...

योग से बुढ़ापे में रहेंगे स्वस्थ, आयुष मंत्रालय ने बताए बढ़ती उम्र में योगाभ्यास के फायदे

Google News Follow

Related

विश्व योग दिवस 2026 अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है। इस बार का योग दिवस खासतौर पर ‘बढ़ती उम्र’ को लेकर केंद्रित है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उम्र कोई बाधा नहीं, बल्कि यह सिर्फ एक नंबर है। असली महत्व इस बात का है कि आप कैसे जी रहे हैं, कितनी सक्रियता के साथ दिन बिता रहे हैं और जीवन के हर पल में कितने जागरूक हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बुढ़ापे को योगासन के अभ्यास के साथ सेहतमंद बनाया जा सकता है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, स्वस्थ बुढ़ापे की नींव रोजाना सक्रिय रहने से पड़ती है। योग इस दिशा में बेहद कारगर साबित हो रहा है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक ताकत, संतुलन, लचीलापन और मानसिक शांति तीनों बढ़ते हैं। इससे न सिर्फ उम्र बढ़ने से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं, बल्कि जीवन अधिक ऊर्जावान और खुशहाल बनता है।

योग एक्सपर्ट्स बताते हैं, योग सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली है। परिवार की देखभाल के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। कई लोग उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक कमजोरी, जोड़ों के दर्द, तनाव और नींद की समस्या का सामना करते हैं। योग इन सभी को प्राकृतिक रूप से नियंत्रित करने में मदद करता है। आसन, प्राणायाम और ध्यान के जरिए शरीर और मन दोनों को मजबूत बनाया जा सकता है।

योगासन के कई शारीरिक फायदे हैं, इससे मांसपेशियों की ताकत बढ़ती है, हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर का संतुलन बना रहता है। गिरने का खतरा कम होता है। तनाव, चिंता और डिप्रेशन घटता है। मन शांत रहता है और याददाश्त तेज होती है। नियमित योगाभ्यास से इम्युनिटी बढ़ती है, जिससे उम्र बढ़ने पर होने वाली बीमारियां कम प्रभावित करती हैं।

आयुष मंत्रालय का मानना है कि योग हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी है। युवा हों या बुजुर्ग, सभी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लंबा और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इसके लिए घर पर रोजाना 20-30 मिनट योग करने की आदत डालें।

यह भी पढ़ें:

मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड: रेस्टोरेंट में लगी आग से 20 लोगों की मौत, 37 को बचाया गया

भारत-चीन पर अमेरिका का नया टैरिफ; जबरन श्रम के आरोपों के तहत 12.5% तक अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

“हाथ-पैर काटने जैसी सजा हो तो कानून का डर लौटे” रेप आरोपी की जमानत याचिका के दौरान हाई कोर्ट की टिपण्णी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,460फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
311,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें