पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित

आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के पास जांच के दौरान मिला विस्फोटक सामग्री जैसा सामान, एनआईए भी जांच में शामिल

पीएम मोदी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित

6 policemen suspended for negligence in PM Modi's security

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 मई को बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर दौरे से पहले संदिग्ध जिलेटिन स्टिक मिलने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है।

बेंगलुरु दक्षिण जिले के पुलिस अधीक्षक आर. श्रीनिवास गौड़ा ने एक सब-इंस्पेक्टर, एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल्स के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामला उस समय सामने आया जब प्रधानमंत्री के दौरे से पहले सुरक्षा जांच और निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा था।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान एक कांस्टेबल ने सड़क किनारे संदिग्ध सामग्री देखी। वहां से दो जिलेटिन स्टिक, एक सर्किट और टाइमर बरामद किए गए। यह सामग्री उस मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर फुटपाथ के पास मिली, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन निर्धारित था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी सक्रिय हो गई और जांच में शामिल हो गई। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची और इसके पीछे किसी बड़ी साजिश का कोण तो नहीं है।

हालांकि अब तक किसी आतंकी साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण एजेंसियां बेहद सतर्कता से जांच कर रही हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सुरक्षा घेरा होने के बावजूद विस्फोटक सामग्री वहां तक कैसे पहुंची और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा प्रोटोकॉल में कहां चूक हुई।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच करते हुए प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए उन्हें निलंबित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा बेंगलुरु के बाहरी इलाके स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में आयोजित श्री श्री रवि शंकर जी के 70 वीं जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए था, जहां बड़ी संख्या में लोगों और विशिष्ट अतिथियों के पहुंचने की संभावना थी।

इस घटना के बाद, कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष और विधायक बिवाई विजयेंद्र ने राज्य की कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना की थी, और जिलेटिन की छड़ों की बरामदगी को राज्य सरकार की बड़ी और अक्षम्य नाकामी बताया था। 10 मई को X पर एक पोस्ट में, विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के राज में कर्नाटक में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है। उन्होंने कहा, “देश के सम्मानित प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मामले में ज़रा सी भी चूक नहीं होनी चाहिए, जिन्हें पूरी सुरक्षा दी जानी चाहिए।” साथ ही उन्होंने ज़िम्मेदार लोगों और लापरवाह पाए गए अधिकारियों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें:

भारत ने वाणिज्य मंत्री के साथ कनाडा भेजा अब तक का सबसे बड़ा कारोबारी प्रतिनिधिमंडल, मुक्त व्यापार समझौते पर होगी बातचीत

मुलुंड डंपिंग ग्राउंड पर जैविक उपचार अंतिम चरण में, वर्षों की देरी के बाद 60 एकड़ जमीन होगी पुनः प्राप्त

स्पेस में आईवॉश भी चुनौती, जानें क्या है ‘सील आई इरिगेशन गॉगल्स’, कैसे करता है काम?

Exit mobile version