28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र में कोरोना काल में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटे    

महाराष्ट्र में कोरोना काल में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटे    

Google News Follow
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना काल में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं। यह निर्णय गुरुवार को कैबिनेट की एक बैठक में लिया गया। कैबिनेट में सर्वसम्मति से कोरोना के सभी प्रतिबंध हटाने पर फैसला हुआ। वहीं, राज्य में 2 अप्रैल को गुड़ी पड़वा के अवसर पर जुलूस भी निकाला जाएगा। गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि मुस्लिम समुदाय भी उत्साहपूर्वक रमजान मना सकता है।

पिछले दो साल से महाराष्ट्र सहित देश भर में कोरोना वायरस की वजह से कई पाबंदियों लगाई गई थी। लेकिन, गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में कोरोना काल में लगाए गए प्रतिबंधों को हटाने चर्चा हुई जिसे सर्वसम्मति से हटाने का फैसला लिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि राज्य में लोगों को मास्क पहनने या नहीं पहने का भी विकल्प दिया गया है। हालांकि  के संबंध में कहा गया है कि लोग अपनी सुरक्षा को देखते हुए मास्क लगा सकते है यह सामने वाले व्यक्ति पर निर्भर करता है।

भारतीय जनता पार्टी के विधायक अतुल भातखलकर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना काल में लगाए गए सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं, लेकिन, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना वैकल्पिक है। इसलिए फैसले का स्वागत किया जाना चाहिए। मालूम हो कि कोरोना वायरस के संकट की वजह से पिछले दो साल से राज्य में कोई उत्सव नहीं मनाया गया। लेकिन अब देश व राज्य कोरोना वायरस से मुक्त हो रहे हैं। राज्य में अब कोरोना के केस न के बराबर आ रहे हैं। जिसको देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आने वाले त्योहारों पर  कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
ये भी पढ़ें  

सतीश उके के आवास पर छापामार कार्रवाई, पूछताछ के लिए उठा ले गई ED  

ED ने राणा अयूब को एयरपोर्ट पर रोका, विदेश जाने के लिए भरने वाली थीं उड़ान  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें