29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजलसा पहुंचा कोरोना, अमिताभ बच्चन का कर्मचारी संक्रमित

जलसा पहुंचा कोरोना, अमिताभ बच्चन का कर्मचारी संक्रमित

Google News Follow

अभिनेता अमिताभ बच्चन का एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। बताया जा रहा है कि मुंबई स्थित जलसा में काम करने वाले एक कर्मचारी का कोविड-19 का टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार यह टेस्ट 2 जनवरी को किया गया था। बता दें कि बॉलीवुड में कई अभिनेता और अभिनेत्री कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।  एक दिन पहले ही अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल भी होरोना से संक्रमित पाए गए हैं।

बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन के आवास  पर काम करने वाले 31 कर्मचारियों का कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया था, जिसमें से एक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। जबकि 30 कर्मचारियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, सभी 30 कर्मचारियों को आइसोलेट किया गया है।

बता दें कि पिछले साल अभिनेता अमिताभ बच्चन भी कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे। बिग बी को 22 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा था। इसके अलावा उनके बेटे और बहू अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या रॉय भी कोरोना पॉजिटिव को गई थी। फिलहाल बॉलीवुड में कोरोना का साया मंडरा रहा है। हाल की में अभिनेता जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई  है। फिलहाल दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। इससे पहले करीना कपूर और अन्य अभिनेत्रियां भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी है।

ये भी पढ़ें

जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल कोरोना पॉजिटिव

शिल्पा शिरोडकर भी कोरोना संक्रमित

नोरा फतेही कोरोना पॉजिटिव

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें