26 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमन्यूज़ अपडेटजिंदा हालत में बरामद हुआ चीनी बनावटी का मिसाइल, पाकिस्तान के दागने...

जिंदा हालत में बरामद हुआ चीनी बनावटी का मिसाइल, पाकिस्तान के दागने पर हुआ फुस्स !

इस मिसाइल को चीन के लुओयांग स्थित चाइना एयरबोर्न मिसाइल एकेडमी (CAMA) द्वारा विकसित किया गया है।

Google News Follow

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच शुक्रवार को पंजाब के होशियारपुर जिले से एक खतरनाक खोज सामने आई। यहां एक अविस्फोटित चीन निर्मित PL-15 लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइल बरामद की गई है, जिसे कथित रूप से पाकिस्तान वायुसेना के फाइटर जेट से भारत की ओर दागा गया था।

स्थानीय पुलिस को जब इस मिसाइल की जानकारी मिली तो वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो गया है जिसमें पुलिसकर्मी इस मिसाइल का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।

PL-15 मिसाइल को चीन के लुओयांग स्थित चाइना एयरबोर्न मिसाइल एकेडमी (CAMA) द्वारा विकसित किया गया है। यह एक सक्रिय रडार-निर्देशित लंबी दूरी की मिसाइल है, जो इस समय चीनी वायुसेना (PLAAF), चीनी नौसेना वायुसेना (PLANAF) और पाकिस्तान वायुसेना (PAF) द्वारा उपयोग में लाई जा रही है।

इस घटना ने क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है, क्योंकि यह मिसाइल पूरी तरह सुरक्षित और बिना विस्फोट के पाई गई, जिससे संकेत मिलता है कि पाकिस्तान द्वारा की गई हालिया मिसाइल हमलों में यह मिसाइल सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।

गौरतलब है कि 8 और 9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती राज्यों के कई शहरों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए थे। हालांकि, भारतीय रक्षा मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के इन प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इससे एक दिन पहले भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाक अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे, जिनमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने शामिल थे।

इभारत की ओर से लाहौर स्थित एक एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाया गया। जिससे बौखलाए पाकिस्तान ने ड्रोन हमले करने की कोशिश भी की, जिसे भारत ने “निष्क्रिय” कर दिया। अब जबकि PL-15 जैसी अत्याधुनिक मिसाइलें भारतीय धरती पर मिल रही हैं, यह स्पष्ट है कि संघर्ष का स्तर सिर्फ सीमित झड़पों तक नहीं, बल्कि अत्याधुनिक सैन्य प्रौद्योगिकी तक पहुंच चुका है।

इस घटनाक्रम से सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया तंत्र पूरी तरह सतर्क हो गए हैं और मिसाइल की फोरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता चल सके कि इसे कहां से और कब दागा गया था।

 यह भी पढ़ें:
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें