28.5 C
Mumbai
Thursday, October 29, 2026
होमन्यूज़ अपडेटकोविड-19: नए वैरिएंट के 24 घंटे में 269 नए मामले

कोविड-19: नए वैरिएंट के 24 घंटे में 269 नए मामले

नया वैरिएंट फिर से बना चिंता का कारण,, 9 की मौत

Google News Follow

भारत में कोविड-19 का नया वैरिएंट एक बार फिर से स्वास्थ्य प्रणाली और आम जनता के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है। जहां कुछ दिन पहले संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट से राहत महसूस की जा रही थी, वहीं अब पिछले 24 घंटे में 269 नए केस सामने आने से फिर से तनाव बढ़ गया है। इससे देशभर में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7400 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 14 जून को सुबह 8 बजे तक के ताजा आंकड़े जारी किए। शुक्रवार (13 जून) को देशभर में एक्टिव मामलों की संख्या 7131 थी, लेकिन नए संक्रमणों के साथ यह आंकड़ा बढ़कर 7400 हो गया है। कोविड संक्रमण ने बीते 24 घंटों में 9 लोगों की जान ले ली। इनमें से 4 मौतें महाराष्ट्र, 3 केरल, और राजस्थान व तमिलनाडु में 1-1 मौत दर्ज की गई है।

केरल के मृतकों में 83, 67 और 61 वर्ष के पुरुष शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक 79 वर्षीय शुगर पीड़ित, 85 वर्षीय किडनी रोगी, 55 वर्ष और 34 वर्ष के मरीजों की मृत्यु हुई। राजस्थान के एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान गई। तमिलनाडु में पहले से कई बीमारियों से ग्रस्त 73 वर्षीय एक बुजुर्ग का निधन हुआ।

कोविड का यह नया वैरिएंट अब त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर पूरे देश में पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा प्रभाव केरल में देखा गया है, जहां अब तक 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह नया वैरिएंट तेजी से फैलने की क्षमता रखता है, खासकर बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों के लिए यह और भी खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हो सकते हैं, लेकिन कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में यह घातक हो सकता है।

कोविड-19 भले ही पहले जैसी महामारी न हो, लेकिन इसके नए रूप अभी भी जानलेवा हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी नागरिकों को सलाह दी गई है कि भीड़भाड़ से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें और हाथों की स्वच्छता बनाए रखें। साथ ही, जिन लोगों ने अब तक बूस्टर डोज नहीं ली है, वे तुरंत वैक्सीनेशन करवाएं। बढ़ते मामलों के बीच यह ज़रूरी है कि हम फिर से लापरवाही ना करें और सावधानी के साथ सतर्कता भी अपनाएं, ताकि यह वैरिएंट फिर से किसी बड़े संकट का रूप न ले।

यह भी पढ़ें:

विमान हादसे में मृत नर्स पर आपत्तिजनक पोस्ट, केरल सरकार ने सरकारी कर्मचारी को किया निलंबित

गोली मारी ईरान को लगी वामपंथ को ?

14 जून 2025 का विस्तृत दैनिक राशिफल!

धुबरी गोमांस कांड: हनुमान मंदिर को अपवित्र करने के मामले में 38 गिरफ्तार

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें